फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

Mon, 15 Jun 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
बुजुर्गों पर पंजाब पुलिस ने किस कदर दिखाई बेरहमी और बर्बरता। ये इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल अकाली दल के विधायक हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले पूर्व सरपंच दलजीत सिंह की मौत के आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर ये कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

2 of 7
पंजाब पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज में दो कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए और चौबीस से अधिक वर्कर चोटिल हो गए। इस मामले में फिरोजपुर पुलिस ने कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा को पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

3 of 7
इसके विरोध में इंद्रजीत सिंह के समर्थकों ने सुबह नौ बजे हरिके हैड पर धरना लगाकर यातायात जाम कर दिया। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह जीरा को शाम साढ़े चार बजे थाना मल्लांवाला से रिहा किया।

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

4 of 7
कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा ने बताया कि शनिवार की रात दलजीत सिंह की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के लिए तलवंडी भाई में धरना दिया था। रविवार सुबह तलवंडी भाई में फिर से धरना देना था।

विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

5 of 7
पुलिस ने रविवार की सुबह पांच बजे उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और थाना मल्लांवाला ले गई। जब उनके वर्करों को पता चला तो उन्होंने सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक हरिके हैड पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया।
विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

6 of 7
धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज कर कांग्रेसियों को वहां से खदेड़ दिया। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता बोहड़ सिंह व हरदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि पंजाब में गुंडाराज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्बर पुलिसः देखिए, बुजुर्गों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा

7 of 7
उन्होंने कहा कि अकाली तंग करके लोगों को खुदकुशी करने पर मजबूर कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि पुलिस ने असली आरोपियों को बचा कर अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। ये बेइंसाफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें