दबंग सलमान के साथ काम कर चुका एक अभिनेता अब शबाना आजमी, जूही चावला, अनुपम खेर और जैकी श्राफ जैसे दिग्गजों के साथ नजर आएगा। जानिए, कौन है वो? रिपोर्टः जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
पहले सलमान...अब शबाना, जूही संग दिखेगा ये अभिनेता
2 of 7
ये नवोदित अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि पंजाब का पुत्तर गैवी चहल है। गैवी सलमान खान की मूवी एक था टाइगर में अहम किरदार निभा चुके हैं। अब वे बॉलीवुड मूवी चॉक एंड डस्टर में मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले सलमान...अब शबाना, जूही संग दिखेगा ये अभिनेता
3 of 7
चॉक एंड डस्टर में शबाना आजमी, जूही चावला, अनुपम खेर, दिव्या दत्ता, जरीना वहाब और जैकी श्राफ मुख्य किरदारों में हैँ। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म अध्यापक की जिंदगी पर आधारित है, इसलिए यह टीचर डे पर रिलीज हो सकती है।
पहले सलमान...अब शबाना, जूही संग दिखेगा ये अभिनेता
4 of 7
गैवी चहल पंजाब के मानसा से हैं और बॉलीवुड की दुनिया में पांव जमाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कई मूवी साइन की है, जिनमें अमृता देवी के जीवन पर बन प्रोड्यूसर राम रतन की फिल्म 'साकू 363' शामिल है।
विज्ञापन
पहले सलमान...अब शबाना, जूही संग दिखेगा ये अभिनेता
5 of 7
इनके अलावा गैवी चहल निर्देशक तारिक की हिंदी फिल्म 'हम सब ऊल्लू हैं' कर रहे हैं। निर्देशक नवलप्रीत रंगी की पंजाबी फिल्म 'पिंडां विच्चों पिंड सुनींदा' में भी चहल अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
पहले सलमान...अब शबाना, जूही संग दिखेगा ये अभिनेता
6 of 7
अपनी निजी जिंदगी के बारे में गैवी बताते हैं कि अगर वे अदाकार न होते तो कनाडा में सैटल होते। मैंने मैकैनिकल इंजीनियरिंग की है, मगर मेरा नौकरी करने का कभी मन नहीं था। मेरे पिता प्रिंसिपल गुरदेव सिंह चहल तथा माता दलजीत कौर हमेशा से ही मुझे सरकारी नौकरी करते हुए देखना चाहते थे, मगर मैं फिल्म लाइन में नाम बनाना चाहता था। इसलिए मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ाया।
गैवी कहते हैं कि मैं हर चैलेंजिंग किरदार करना चाहता हूं। मैं ऐसा किरदार करना चाहता हूं कि इंडस्ट्री के अन्य अदाकार कहें कि जैसा किरदार गैवी चहल ने किया था, वैसा मुझे भी करना है। अगर फिल्मों में पहले किए जा चुके किरदारों की बात की जाए तो मुझे 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन का निभाया मैंटली अपसेट वाला किरदार और 'शराबी' में अमिताभ बच्चन जी द्वारा निभाया किरदार काफी पसंद हैं। मुझे यह दोनों किरदार काफी चैलेंजिंग लगते हैं।