फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और, पर आज युवाओं के लिए क्या है इश्क...

Sun, 10 Feb 2019 04:28 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
valentine day
प्यार, इश्क और महोब्बत...जो भी इनका नाम ले, पहले दिल को थाम ले। पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और होती है। प्यार! एक संवेदना भरी अनुभूति है। भावनाओं का कोमल नाजुक इजहार, जिसके सहारे ताउम्र बिता देने के वायदे होते हैं। प्यार के इस पवित्र बंधन को कोई नाम नहीं दिया जा सकता। कल्पना के पंखों की खनखनाहट इसे कब विस्तार देती चली जाती है पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

2 of 10
valentine
प्यार की इन बातों के बीच अक्सर एक सवाल उठ खड़ा होता है कि कौन है जो सपनों में आया...पहली नजर में भाए वो या जिसे अच्छे से परखा हो वो...? पहली नज़र में कैसा जादू कर दिया, तेरा बन बैठा है मेरा जिया... प्रीतम का संगीत, समीर के बोल और आतिफ असलम की आवाज में गाया गया यह गाना शहर के युवा दिलों का हाल बखूबी बयां करता है। युवा वैसे तो सारी खूबियां देखने के बाद अपना साथी चुनने में विश्वास रखते हैं लेकिन दिल के एक कोने से आवाज यही निकलती है कि...पहली नजर के प्यार की बात ही कुछ और होती है।
विज्ञापन

3 of 10
valentine
लव एट फर्स्ट साइट जैसी कोई चीज नहीं
प्यार अलग चीज है, पसंद अलग चीज है। पहली नजर में भा जाने वाला प्यार नहीं होता, वो पसंद होता है। लव एट फर्स्ट साइट जैसी कोई चीज नहीं होती। प्यार के लिए बात करना जरूरी है। राय जानना जरूरी है। माता पिता का आदर करना जानता हो, जरूरी नहीं कि हर रोज मिले, लेकिन समझने वाला होना चाहिए। - रेखा पांडे, नर्सिंग स्टूडेंट

4 of 10
valentine day
सपनों में आने वाली एक ही होती है
वेलेंटाइन हो तो ऐसा जो खुद में कुछ खास हो। जिसे अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की आशा हो। परिवार को ये एहसास दिलाए कि वही उनकी शान है। यदि आप परख कर अपनी ड्रीम गर्ल को ढूंढ रहे हैं तो यकीं मानिए आप ठीक दिशा में नहीं हैं। खूबसूरत चेहरे तो बहुत हैं लेकिन सपनों में आने वाली तो एक ही होती है। -विश, म्यूजिक आर्टिस्ट, रैपटोरियस रिकॉर्ड्स
विज्ञापन

5 of 10
valentine destination
जरूरी नहीं पहली नजर में प्यार हो
वेलेंटाइन केयरिंग होना चाहिए। ऐसा हो जो अपने वेलेंटाइन के लिए समय निकाले। पहली नजर में तो बहुत कुछ अच्छा लगता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह प्यार हो। आज समय अलग है, जरूरी है कि पहले परखें। फिर ही आगे बढ़ना चाहिए। विश्वास बहुत जरूरी है। - अंजना, स्टाफ नर्स
विज्ञापन

6 of 10
valentine day - फोटो : social media
रिलेशनशिप में विश्वास अहम
पहली नजर में प्यार होना अब नामुमकिन सा हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि लव एट फर्स्ट साइट खत्म ही हो गया है। प्यार तो एक एहसास है, होने को तो यह एक पल में भी हो सकता है और नहीं होने पर पूरी जिंदगी लग सकती है। रिलेशनशिप में विश्वास सबसे जरूरी है। वेलेंटाइन ऐसा हो जो एक-दूसरे के जजबातों को समझता हो। - इंदरपाल, नौकरीपेशा
विज्ञापन

7 of 10
valentine day - फोटो : social media
एक बार ही होता है सच्चा प्यार
प्यार एक बार ही होता है, लेकिन जरूरी नहीं पहली नजर में ही हो। पहली नजर में कई बार धोखा हो जाता है। वेलेंटाइन ऐसा हो जिसके साथ हर 14 फरवरी वेलेंटाइन मना सकें। ऐसा हो जिसपर आंख बंद कर विश्वास कर सकें। ऐसा हो जो हर हालातों में साथ दे। - राजन कुमार, फोटोग्राफर

 

8 of 10
valentine day - फोटो : social media
प्यार का दूसरा नाम है विश्वास
प्यार तो अंधा होता है। कभी एक नजर का प्यार जिंदगी भर याद रहता है, कभी अच्छे से खोज परखने के बाद किया गया प्यार भी नहीं टिक पाता। इसलिए प्यार का कौन सा जरिया बेहतर यह बता पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन वेलेंटाइन वही बेहतर जो अपने पार्टनर को अच्छे से समझे। प्यार का दूसरा नाम ही विश्वास है। - संजीव, नौकरीपेशा

9 of 10
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
परिवार को समझे ऐसा हो वेलेंटाइन
प्यार कैसा भी हो विश्वास होना चाहिए। वेलेंटाइन को समझना चाहिए। घर-परिवार में घुलमिल जाए। लव एट फर्स्ट साइड भी कामयाब है और जांच परख कर करने वाला प्यार भी कामयाब है। जरूरत है कि पार्टनर्स में आपसी विश्वास और समझदारी हो। - राहुल, बिजनेसमैन
विज्ञापन

10 of 10
valentine day
विश्वास और सहनशीलता बहुत जरूरी
रिलेशनशिप में विश्वास बहुत जरूरी है। विश्वास और सहनशीलता एक वेलेंटाइन में होना ही चाहिए। पहली नजर में प्यार हो जाना अब थोड़ा मुश्किल हो गया है। लेकिन आज भी ऐसे लोग है, जिन्हें पहली नजर में ही प्यार हुआ और वह पूरी जिंदगी के लिए एक-दूसरे के हो गए। - त्रिलोक, बिजनेसमैन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें