फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर शहीद हुआ था जवान, पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द...पढ़कर नम हो जांएगी आंखें

Thu, 14 Feb 2019 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मेजर सतीश दहिया
वेलेंटाइन-डे पर हम आपको बता रहे उस शहीद जवान की कहानी, जो शादी की सालगिरह से 3 दिन पहले वेलेंटाइन डे के दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहादत से पहले उन्होंने पत्नी से जो आखिरी शब्द कहे थे। पढ़कर आंखे नम हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
मेजर सतीश दहिया
हम बात कर रहे हैं 14 फरवरी 2017 को शहीद हुए जवान मेजर सतीश दहिया की। वे हरियाणा के नांगल चौधरी के गांव बनिहाड़ी के रहने वाले थे। आज भी जब वेलेंटाइन डे आता है तो पत्नी की आंखे नम हो जाती हैं। इन शब्दों को वो आज भी याद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मेजर सतीश दहिया
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों ने हमला कर दिया था। उस समय सतीश दहिया पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। जैसे ही उन्हें हमले की खबर मिली, पत्नी से बोले- दुश्मन आ गया है, पहले उससे निपट लेता हूं। उनका सफाया कर वापस आने के बाद बात करता हूं।  

4 of 5
मेजर सतीश दहिया
शहीद मेजर सतीश दहिया का उनके पैतृक गांव बनिहाड़ी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद को उनकी बेटी प्रिया ने मुखाग्नि दी थी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव व आसपास के हजारों लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेजर सतीश दहिया
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन मेजर दहिया ने फोन पर अपने माता-पिता को आतंकी हमले के बारे में बताया था। इस पर पिता अचल सिंह ने उन्हें पूरी वीरता के साथ लड़ने को कहा था। इसके बाद पत्नी को कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें