वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में अमर उजाला ने एक सीरीज शुरू की है। इसके तहत हम आपको सुना रहे हैं ओलंपियन नरसिंह यादव की लव स्टोरी, जिनके प्रपोजल का पहलवान लड़की ने यूं जवाब दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
पहलवान शिल्पी श्योराण कैसे पड़ गई ओलंपियन नरसिंह यादव के प्यार में? एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी रोमांटिक लव स्टोरी सुनाई। शिल्पी बताती हैं कि नरसिंह यादव ने सगाई होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें प्रपोज किया था। 9 नवंबर को हमारी सगाई हो गई थी और 10 मार्च को शादी है।
विज्ञापन
3 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
हरियाणा के हिसार के गांव कंवारी की रहने वाली पहलवान शिल्पी श्योराण बताती हैं कि जब नरसिंह ने उन्हें प्रपोज किया तो वे हैरान रह गई, लेकिन उन्होंने साथ ही कोई जवाब नहीं दिया। शिल्पी ने बताया कि उन्होंने माता-पिता से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेने की बात की।
4 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
शिल्पी ने बताया कि नरसिंह का प्रपोजल सुनने के बाद उन्होंने माता-पिता से इस बारे में बात की और वे मान भी गए। उसके बाद 9 नवंबर को नरसिंह के पिता पंचम, भाई विनोद के साथ तीन कोच उसे देखने आए थे। उसी दौरान दोनों की सगाई फाइनल कर दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवान नरसिंह पंचम यादव की शादी
शिल्पी श्योराण अंग्रेजी में स्नातकोत्तर है। शिल्पी श्योराण ने अपने खेल करियर की शुरुआत 2005 से की थी, लेकिन खेलों के दौरान दो बार दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते उन्हें बीच में ब्रेक लेना पड़ा। शिल्पी दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
भारतीय पहलवान नरसिंह यादव 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नरसिंह यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश के पंचम यादव और भुलना देवी के बेटे हैं। यादव 13 वर्ष की उम्र से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार में डीएसपी भी हैं।