फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करने वाले की लव स्टोरी, FB पर मिला था विदेश युवती का प्यार, यूं हुई थी मुलाकत

Tue, 14 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुनाने जा रहे हैं वेल्डिंग का काम करने वाले एक लड़के की अनोखी लव स्टोरी, जिसे फेसबुक पर मिला था विदेश युवती का प्यार।
विज्ञापन

2 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती हुई और वो प्यार में बदल गई। प्यार इतना परवान चढ़ा कि 7 समंदर लांघकर कजाकिस्तान से इंडिया आ गई जाहना। जींस छोड़कर सूट पहनने लगी। झाड़ू पोंछा भी करने लगी। हिन्दी बोलना भी सीख गई। पिछले साल दोनों ने मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
पति टीनू के साथ ​दिल्ली में विदेश बहू जाहना - फोटो : फाइल फोटो
अजब प्यार की गजब दास्तां है, हरियाणा के टोहाना गांव निवासी टीनू और कजाकिस्तान की जाहना की। टीनू ने बताया कि वह करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह वेल्डिंग का काम करता था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई।

4 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
टीनू ने बताया कि करीब 8 माह उनकी बातचीत हुई। उसके बाद जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई। टीनू ने उससे कहा कि उसे इंडिया आना होगा। वह राजी हो गई और इंडिया आने के बाद उसने अपने आपको यहां के माहौल में ढालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
अपने प्यार के लिए कजाकिस्तान छोड़कर आई जाहना लॉ डिप्लोमा होल्डर हैं और 6 भाषाओं की जानकारी रखती है। वह चाय व सब्जी बना लेती हैं तथा घर में झाडू-पोंछा भी करती है। ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं। विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें