‘वॉरियर सावित्री’ कहने को बॉलीवुड फिल्म है, लेकिन इसमें ब्रिटिश सुपर हॉट मॉडल लूसी समेत कई हॉलीवुड कलाकारों की नई एंट्री होने जा रही है। देखिए, लूसी का मादक अंदाज। -रिपोर्ट: जगदीश जोशी।
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
2 of 7
आपको बता दें कि लूसी कैथरीन पिंदर एक ब्रिटिश सुपर हॉट मॉडल और हॉलीवुड अभिनेत्री हैं। मोगा निवासी निर्देशक परम गिल की हिंदी फिल्म ‘वॉरियर सावित्री’ उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म हैं, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार निभाया है।
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
3 of 7
भारतीय मूल के अमरीकी डायरेक्टर परम गिल ‘वॉरियर सावित्री’ के निर्देशक हैं। इससे पहले वे ‘रॉकीन मीरा’, ‘होटल हाइवे’, ‘लास्ट सुपर’ जैसी हॉलीवुड फिल्में बना चुके हैं। यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसमें हॉलीवुड के कई दिग्गज अदाकार भी अभिनय करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा राजस्थान के शहर जोधपुर तथा लॉस वेगास में हो रही है।
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
4 of 7
डॉ. बॉब प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हॉलीवुड अदाकार टिम मैन, अदाकारा व मॉडल लूसी पिंदर समेत कई हॉलीवुड कलाकार व स्टंटमैन भारत आए हुए हैं। फिल्म के निर्देशक परम गिल तथा प्रोड्यूसर डॉ. बॉबी कांडा व उपेंद्र महेश्वरी बताते हैं कि फिल्म में हॉलीवुड तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। कलाकार भी ज्यादातर हॉलीवुड ही हैं।
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
5 of 7
जैकी चैन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके टिम मैन, लंदन की प्रसिद्ध मॉडल लूसी पिंदर समेत कई हॉलीवुड कलाकार इस हिंदी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के जरिए मार्शल आर्ट को प्रमोट किया जाएगा। यह फिल्म लड़कियों को मार्शल आर्ट की कला सीखने को प्रेरित करेगी। फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग जोधपुर व मुंबई में मुकम्मल हो चुकी है। बाकी की शूटिंग लॉस वेगास में होगी।
विज्ञापन
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
6 of 7
फिल्म में टिम मैन मार्शल आर्ट के ऐसे टीचर की भूमिका निभा रहे हैं जो सावित्री का किरदार निभा रही अदाकारा निहारिका रायजादा को मार्शल आर्ट सिखाते हैं। निहारिका रायजादा म्यूजिक डायरेक्टर ओपी नय्यर की दोहती है तथा उसने मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट की डिग्री हासिल की हुई है, इसलिए इस भूमिका के लिए उसका चयन हुआ।
सन्नी लियोनी के बाद एक और टॉपलेस मॉडल बनेगी 'सावित्री...'
7 of 7
प्रोड्यूसर बॉबी कांडा बताते हैं कि फिल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी सहयोग दे रहे हैं। गौरतलब है कि निर्देशक परम गिल, प्रोड्यूसर डॉ.बाबी कांडा तथा सोनू सूद तीनों ही मूल रूप से मोगा के निवासी हैं। यही वजह है कि तीनों किसी न किसी तरह से इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। सोनू सूद, परम गिल, डॉ. बाबी कांडा की तिकड़ी द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म अपने आप में हॉलीवुड और बॉलीवुड का अनोखा संगम है।