दिल्ली और लखनऊ पुलिस ने देश के कई शहरों में IS के आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन आतंकियों में 21 साल का गाजी बाबा भी है, जिसकी सच्चाई अब सबके सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 9
isis
लखनऊ और दिल्ली पुलिस ने वीरवार को संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जालंधर के संत नगर से गाजी बाबा उर्फ जशान नामक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार आईएस से जुड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
isis
यूपी पुलिस आरोपी आतंकी को अदालत में पेश कर उसका राहदारी रिमांड लेकर निकल गई। वहीं शहर की कमिश्नरेट पुलिस ने भी इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। गाजी बाबा के कमरे समेत उसके कई करीबियों की तलाशी ली गई।
4 of 9
isis
लखनऊ पुुलिस ने 12 अप्रैल को आईएस से जुड़े कुछ लोगों के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल कर आठ नंबर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां की गई।
विज्ञापन
5 of 9
isis
जांच में सामने आया कि संत नगर स्थित मस्जिद के पास किराए के कमरे में रहने वाले जशान के तार आईएस से जुड़े हुए हैं। वह एक कट्टर विचारधारा वाला युवक है।
विज्ञापन
6 of 9
isis
इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद वीरवार को नोएडा पुलिस से सुंदर सिंह, स्पेशल सेल से इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद समेत करीब 6 मुलाजिमों की टीम ने संत नगर में छापामारी कर गाजी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 9
isis
यूपी और दिल्ली से आए पुलिस अधिकारियों ने कमिश्नर प्रवीण सिन्हा को पूरी घटना की जानकारी दी। कमिश्नर सिन्हा ने जशान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
8 of 9
isis
एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र व उनकी टीम ने बाद में पुलिस टीम के साथ संत नगर इलाके में छानबीन की। पता चला कि गाजी बाबा जशान एक बुटीक पर दर्जी था। वह लखनऊ के रसूलाबाद का रहने वाला है।
करीब डेढ़ साल पहले जालंधर आया था। 21 साल का गाजी बाबा इलाके में ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं करता था और किसी से मिलता जुलता भी नहीं था। वह अपने काम में व्यस्त रहता था।