ये जो पुलिस की गिरफ्त में महिला दिख रही है, ये सिर्फ दिखने में भोली है इसके कारनामे बहुत खतरनाक है। यकीं न हो तो देखिए
विज्ञापन
2 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
करनाल में शादी समारोह में 'खून' की लीला कर चुकी बंदूकों वाली ये साध्वी हैं साध्वी देवा ठाकुर। देवा इंडिया फाऊंडेशन की निर्देशक तथा हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
शनिवार को जमानत मिलने पर पहली बार मीडिया के सामने आई साध्वी देवा ठाकुर ने एक और विवादित बयान दे दिया। हालांकि साध्वी ने महिला की मौत पर अफसोस जताया और खुद की गलती भी मानी।
4 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि भगवान कृष्ण और देवी देवताओं के पास भी तो शस्त्र होते थे। सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्रों का होना भी जरूरी है लेकिन बगैर किसी वजह के हथियारों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 9
करनाल साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : self
बता दें कि बीते दिनों करनाल के एक शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
6 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
यही नहीं पिछले दिनों इन्होंने बयान दिया था कि देश में मुस्लिमों के अधिकार हिन्दुओं से कम होने चाहिए और बुर्के को बैन कर देना चाहिए, क्योंकि बुर्के की आड़ में बहुत अपराध होते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं।
8 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर ने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत में जो राम बोलता है उसे ही यहां रहने का हक है। मुस्लिमों की दूसरी शादी और अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
देवा ठाकुर अपने बयानों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके नाम से कई प्रोफाइल बने हुए हैं। देवा ठाकुर के प्रोफाइल और फैन पेज पर सेल्फी और बंदुकों के साथ फोटोज शेयर की जाती हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं, जिनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं।