न बैंड बजा न बाराती आए। न दहेज लिया गया और न भोज कराया। बस कुछ ही मिनटों में हो गई अनोखी शादी और जगह भी ऐसी कि सभी देखते रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणा के कैथल में थियेटर में की गई अनोखी शादी
यह अनोखी शादी हुई हरियाणा के कैथल में। दूल्हा और दुल्हन थियेटर में गए और मूवी देखते हुए ही शादी के बंधन में बंध गए। डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के दौरान यह जोड़ा परिणय सूत्र में बंधा। बिना दहेज के बिना बैंड बाजे के बारात आई और दुल्हन को साथ ले गई।
विज्ञापन
3 of 5
हरियाणा के कैथल में थियेटर में की गई अनोखी शादी
जींद जिले के गांव नंगूरा निवासी सज्जन ने बताया कि दोनों परिवार डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं। वे डेरा मुखी के सामने शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों दोनों परिवारों ने तय किया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के शो के दौरान ही थियेटर में शादी की जाएगी। इसलिए यह कदम उठाया गया।
4 of 5
हरियाणा के कैथल में थियेटर में की गई अनोखी शादी
सज्जन ने बताया कि शादी में भोज भी नहीं कराया गया। सभी ने थियेटर की कैंटीन में ही खाना खाया और इसका खर्च भी दोनों परिवारों ने मिलकर उठाया। इस तरह शादी में खर्चा भी बहुत कम हुआ। सभी डेरा प्रेमियों का आशीर्वाद मिला।
सज्जन ने बताया कि जैसे ही मूवी लगी, वे बारात लेकर हिन्द सिनेमा पहुंच गए। यहां फिल्म के शो दौरान गांव करोड़ा की ऋतु को उन्होंने जयमाला पहना दी। इस दौरान उन्होंने जीवन भर नशा नहीं करने का और भ्रूण हत्या नहीं होने देने का संकल्प भी लिया।