इंसान वो, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए। पढ़िए इस शख्स की दिलचस्प कहानी, जिसने एक जिंदगी को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया।
विज्ञापन
2 of 7
HIV पॉजीटिव युवती से प्यार और शादी
इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। ये कहानी आपके रौंगटे खड़े कर देगी। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है। गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी। उसे फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे।
विज्ञापन
3 of 7
HIV पॉजीटिव युवती से प्यार और शादी
यह प्रेम कहानी 2009 में शुरु हुई थी, जिसका नतीजा दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी है। सुनील दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था। एक दिन सुनील का बहन के यहां एक पार्टी में जाना हुआ। पार्टी में उसकी मुलाकात बहने के घर के पास रहने वाली युवती गीत से हुई।
4 of 7
HIV पॉजीटिव युवती से प्यार और शादी
सुनील ने बताया कि बातचीत हुई तो पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। यह जानकर सुनील ने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी। करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया किवह उसके बारे में सब जानता है। इसी बीच मौका पाकर सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
HIV पॉजीटिव युवती से प्यार और शादी
सुनील ने बताया कि प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की। सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
HIV पॉजीटिव युवती से प्यार और शादी
शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में शादी कर ली। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और अब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है। लेकिन इस स्टोरी में एक सनसनीखेज पहलू ये रहा कि सुनील ने जब शादी की तो उसके घरवालों को नहीं पता था कि सुनील की शादी हो चुकी है और गीत एचआईवी पॉजीटिव है।
सुनील कहते हैं कि उन्हें यकीन था कि मां इस रिश्ते के लिए मान जाएगी। परिवार के अन्य सदस्यों को भी यह समझने में वक्त लगेगा। सुनील अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए जब वे गीत को घर लेकर गए तो उन्होंने मां को इस बारे में बताया। मां गुस्सा हुईं, लेकिन गीत के अपनेपन ने उनका गुस्सा दूर कर दिया। आज परिवार वाले भी खुश हैं और शादीशुदा जिंदगी भी अच्छे से चल रही है।