फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार चढ़ा परवान और वो लांघकर आ गई सात समंदर। दोनों ने मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर शादी कर ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
फेसबुक पर दोस्त बने जोड़े ने की अनोखी शादी
मामला हरियाणा में रोहतक जिले का है। मंगलवार को इंडोनेशिया के बैंक में कार्यरत मैनेजर एरीराहायू खंड उकलाना के गांव सुरेवाला पहुंची। यहां उसने अपने फेसबुक प्रेमी रमेश के साथ एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
मैरिज
जब विवाहित जोड़ा शादी करके अपने घर पहुंचा तो बधाई देने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों का तांता लग गया। इंडोनेशियाई युवती एरीराहायु एक मार्च तक का वीजा लेकर भारत आई हुई है।
4 of 5
शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
वहीं, रमेश ने बताया कि वह पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा पास कर चुका है। उसके पिता मजदूर हैं। उसका कई माह से इस युवती से फेसबुक पर प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रमेश ने बताया कि हमने परिजनों की मर्जी से शादी की है, लेकिन उसे यकीं नहीं हो रहा है। कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि वह उसके लिए अपना देश छोड़कर इंडिया आ गई।