फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

Mon, 13 Jul 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 6
सुना था कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन अब जोड़ियां फेसबुक पर बन रही हैं। तस्वीरों में देखिए ऐसी ही चार अनोखी शादियां।
विज्ञापन

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

2 of 6
काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा की दो साल पहले फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। चैटिंग के दौरान एक दिन प्रवीण धनखड़ ने चनीटा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चनीटा ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया। प्रवीण की गुजारिश पर चनीटा अमेरिका से विवाह रचाने काछवा पहुंची। गत शुक्रवार को भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया।
विज्ञापन

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

3 of 6
24 वर्षीय प्रवीण पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं। मानव सेवा संघ करनाल में हुए सादे समारोह में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की। अब चनीटा अपने साथ पति को अमेरिका ले जाएगी। प्रवीण के पिता सेक्टर चार पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पूरे परिवार में खुशी है। ताऊ पालेराम ने प्रवीण और चनीटा रोबनसन को आशीर्वाद देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

4 of 6
35 वर्षीय जूना पोलिंस को भी जींद के छात्तर गांव के राजू पहलवान से प्यार हो गया और वह कैनिफोर्निया छोड़कर राजू से शादी करने आ गई। राजू नेशनल कबड्डी प्लेयर हैं। वे बताते हैं कि जूना से उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई। बात करते-करते एक दूसरे को जानने समझने लगे और प्यार हो गया। 26 अप्रैल को जूना इंडिया आ गई और हमने शादी कर ली। जूना कहती हैं कि उनके इस फैसले पर माता-पिता ने कोई आपत्ति नहीं जताई। राजू कहते हैं कि ससुराल में जूना को कोई पर्दा करने को नहीं कहता। मेरी मां खुद सिर्फ दुपट्टा लेती हैं, पर्दा नहीं करती। जबकि पूरे गांव में महिलाएं पर्दा करती हैं।
विज्ञापन

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

5 of 6
ऐसी ही एक कहानी है जॉर्जिया की तमता कूजनेशविली की और अरूण खत्री की। अरूण दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और सोनीपत में इनेलो नेता हरिचंद के बेटे हैं। करीब 5 साल पहले दोनों की फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। बात करते-करते  प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं और उनकी 3 साल की जुड़वा बेटियां हैं। तमता कहती हैं कि अरूण जाट समुदाय से हैं, जो लड़कियों के प्रति काफी कठोर रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे भेदभाव नहीं किया। उनके साथ रहकर मैं बहुत खुश हूं और भारतीय की पत्नी होने का हर फर्ज निभा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक ने बनाई जोड़ियां, देसी दूल्हे और विदेशी मेम, देखिए

6 of 6
कैलिफोर्निया में बतौर नर्स काम कर रही 41 वर्षीय एडरियाना पेरैल को करनाल के पोपरन गांव के युवक मुकेश से प्यार हो गया। बात 2013 की है। दोनों पहले फेसबुक पर चैट करते थे, फिर मुलाकात का दौर शुरू हो गया। प्यार हुआ और हमने शादी कर ली। पेरैल पहले से शादीशुदा हैं और पहले से उनकी एक बच्ची है। फिलहाल मुकेश पेरैल और उनकी बेटी का इंडिया आने का इंतजार कर रहे हैं। मुकेश ने बताया कि उनके परिवार ने इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया। उनके लिए न तो पेरैल का शादीशुदा होना मायने रखता है और न ही एज गैप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें