गांव का छोरा इस तरह बारात लेकर पहुंचा कि पुलिस बुलानी पड़ी। उसे देखकर दुल्हन हैरान रह गई, वहीं गांव वालों के लिए भी यह किसी अचंभे से कम नहीं था।
विज्ञापन
2 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
हरियाणा के हिसार में यह अनोखी शादी हुई। हांसी के रहने वाले 83 साल के चंद्रभान चाहते थे कि उनका पोता हेलीकॉप्टर में बारात लेकर जाए। बस फिर क्या था, 25 साल के प्रदीप राणा ने दादा की यह ख्वाहिश पूरी कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
प्रदीप हेलीकॉप्टर पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंच गया। सरकारी कॉलेज में हेलीकॉप्टर उतरा, लेकिन उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। दूरदराज के गांवों से भी लोग प्रदीप की बारात देखने के लिए इकट्ठे हुए।
4 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
गांव के लोगों के लिए यह अनोखी बारात थी तो हर कोई हेलीकॉप्टर और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ा। लेकिन सेल्फी भारी पड़ गई और पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर विदाई हो सकी।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
प्रदीप राणा एमए डिग्री होल्डर हैं और रोहतक में रहते हैं। वे कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। दुल्हन रितु सिंहमार जयबीर सिंह की बेटी हैं। रितु ने गवर्नमेंट कॉलेज से एमकॉम की है। दोनों ही इस शादी से बेहद खुश हैं।
प्रदीप ने बताया कि उन्हें दादा की इच्छा पूरी करनी थी। इसके लिए दिल्ली की ट्रांसभारत एविएशन कंपनी से हेलीकॉप्टर किराए पर लिया, जो फाइव सीटर था। एक पायलट व एक इंजीनियर साथ था। दादा भी साथ में बैठे थे।