दूल्हा हेलीकॉप्टर में बैठकर दुल्हन लेने के लिए पहुंचा, लेकिन विदाई नहीं हो पाई। उसके बाद अगले दिन सवेरे वही हुआ, जो होना था, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
मामला हरियाणा के मुलाना का है। पेशे से इंजीनियर अनुज गोसाईं सोनीपत के दतौली गांव से दुल्हन ब्याहकर लाया। शादी मंगलवार को हुई और शाम को ढोली निकलनी थी, मगर शाम को हेलीकॉप्टर उड़ने की अनुमति नहीं मिली, जिस वजह से दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। क्योंकि दूल्हा हेलीकॉप्टर से ही विदाई चाहता था, इसलिए डोली अगले दिन के लिए टल गई। बुधवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे विदाई हुई।
विज्ञापन
3 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
सोनीपत (गांव दतौली) से दुल्हन प्रिया गोसाईं को लेकर होलीकॉप्टर एमपीएन कालेज में उतरा, जहां उसे देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने दूल्हा व दुल्हन के साथ जहां सेल्फी ली, वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौजूद रही। दुल्हन प्रिया का कहना है कि वह इस सरप्राइज से बहुत खुश है। वह भी चाहती थी कि उसकी शादी अनूठे तरीके से हो। आज उसका सपना साकार हुआ, जो सब के लिए यादगार है।
4 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
रात में नहीं उतर सका हेलीकाप्टर
मुलाना से सोनीपत के गांव दतौली में अनुज सैनी बारात लेकर पहुंचा था। दूल्हा ने दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए तय किया कि रात में हेलीकाप्टर के जरिये वह मुलाना में दुल्हन के साथ पहुंचेगा। लेकिन रात में हेलीकाप्टर को उतरने के लिए जिला प्रशासन की ओर से परमिशन नहीं दी गई, जिसके चलते बुधवार को सुबह सोनीपत से उड़ान भरी और करीब सवा ग्यारह बजे एमपीएन कालेज में बनाए गए हैलीपैड पर वह दुल्हन के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाणा में अनोखी शादी
मौके पर उमड़े लोग, ली सेल्फी
जैसे ही अनुज दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर से मुलाना के एमपीएन कालेज पहुंचा, तो लोग अच्छी खासी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने दूल्हा व दुल्हन के साथ जमकर सेल्फी ली, जबकि रिश्तेदार भी काफी खुश दिखाई दिए। दूल्हा व दुल्हन के साथ फोटो उतार कर सेल्फी लेने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपलोड करने की लोगों में होड़ लगी रही। शायद यह पहला मौका था कि मुलाना में कोई हेलीकाप्टर से दुल्हन लेकर आया। वही सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए मुलाना पुलिस मौके पर तैनात रही। हैलीकाटर के पास ही फायर बिग्रेड की व्यवस्था भी गई थी।
सपना पूरा करने के लिए खर्च किए चार लाख रुपये
मुलाना का रहने वाला अनुज ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है और एक प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनता है। अनुज की पत्नी प्रिया बीए, बीएड है। अनुज ने बताया कि हेलीकाप्टर से डोली लाने का कुल खर्च चार लाख रूपये आया है। हेलीकापटर ने सुबह 10:25 पर दतौली सोनीपत से उड़ान भरी व 11:17 मिनट पर मुलाना पहुंच गया। उसका सपना था कि वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में लेकर आए।