18 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस बार बेहद शुभ संयोग बन रहा है तो लोग 8 दिन भूलकर भी ये गलतियां न करें, मां नाराज हो जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
navratri
- फोटो : डेमो
चंडीगढ़ सेक्टर 30 में श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र जरूरी जानकारी दे रहे हैं। साल में नवरात्रि दो बार आती है पहला चैत्र में और दूसरा शारदीय नवरात्रि। साल 2018 में चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 25 मार्च तक रहेंगे यानी इस बार नवरात्रि 8 दिन के रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
navratri
- फोटो : navratri
18 मार्च को ही कलश की स्थापना होगी। प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापन का विधान है। 18 को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय से शाम 6:08 तक है। इस बीच कभी भी कलश स्थापना की जा सकती है। इस बार शुभ मुहुर्त 18 मार्च की सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक का है।
4 of 6
navratri
- फोटो : navratri
रविवार को शुरू होने के कारण इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। नवरात्रि के साथ ही नववर्ष का प्रारंभ हो रहा है। कन्या लग्न में नवरात्र और नववर्ष का प्रारंभ होना कई संयोग बना रहा है। ये संयोग इस बार नवरात्रि व्रत को और भी मंगलकारी बना रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
navratri
मिश्र बताते हैं कि नवरात्रि का व्रत रखने वालों को न ही अपने बाल कटवाने चाहिए और शेविंग भी नहीं करवानी नहीं चाहिए। वैसे इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है। यदि आप इस दौरान कलश की स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इस समय घर को खाली छोड़कर कहीं भी न जाएं।
बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि नवरात्रि में नॉन वेज, प्याज, लहसुन आदि की मनाही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन तक नींबू काटना अशुभ होता है। विष्णु पुराण के अनुसार मां दुर्गा के इन नौ दिनों में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। इससे व्रत रखने का उचित फल नहीं मिलता।