फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दुल्हन के साथ ऐसे लिए 7 फेरे, देखते ही रह गए लोग, तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2018 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसे तरीके से शादी की, सात फेरे लिए कि लोग देखते ही रह गए। उसने अपना सपना पूरा किया, दुल्हन के लिए भी यह सरप्राइज से कम नहीं था।
विज्ञापन

2 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
यह अनोखी शादी पंजाब के अमृतसर में देखने को मिली। तरनतारन के संदीप सिंह ने अपनी शादी में लाखों रुपये खर्च न करके बड़े ही सादे ढंग से शादी की। यहां तक कि शादी में दहेज भी नहीं लिया।
विज्ञापन

3 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
शादी जितनी सिंपल थी, संदीप ने शादी की ड्रेस भी उतनी ही साधारण थी। संदीप ने हजारों रुपये का कोट-पैंट और शेरवानी पहनने की बजाय, सिंपल पैंट-शर्ट और स्वेटर पहनकर फेरे लिए।

4 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
दोनों के परिजन भी सादे कपड़ों में ही आए। संदीप सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक कंपनी के मलिक हैं। उनके पिता रिटायर्ड प्रिंसीपल हैं, जबकि दुल्हन गांव राहल निवासी अमनदीप कौर 12वीं पास हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
वहीं अब इस शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है और इसके लिए हर कोई दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दे रहा है, वाहवाही कर रहा है। हर किसी की जुबान पर संदीप और अमनदीप तारीफ है।
विज्ञापन

6 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
संदीप कहते हैं कि आजकल लोग शादी समारोह में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। अमीर आदमी को तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यम वर्गीय के लोग कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अनोखी शादी
आजकल शादी में शराब पीना और फिर नशे में धुत्त होकर फायरिंग करना जैसी बातें होने लगी हैं। इसलिए मैंने सोचा कि इन सभी से अलग बिल्कुल सादे तारीके से शादी की जाए तो क्या हर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें