इसे कहते हैं शादी, काश सभी ऐसा करें। एक मंत्री ने अपनी भतीजी का विवाह ऐसे अजीबोगरीब ढंग से किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया।
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल
- फोटो : File Photo
यह अनोखी शादी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। हरियाणा के इंडस्ट्रियल एंड इनवायरमेंट मिनिस्टर विपुल गोयल की भतीजी की शादी थी, लेकिन अजीब ये रहा कि यहां एक नहीं, बल्कि 31 शादियां हुईं।
विज्ञापन
3 of 5
मंत्री की भतीजी की अनोखी शादी
बात चौंकाने वाली है, लेकिन सच है। मंत्री विपुल गोयल ने शादियों में होने वाले दिखावे और फिजूलखर्ची के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मलेन में बड़े भाई अशोक गोयल की बेटी टीना गोयल की शादी कराई।
4 of 5
मंत्री की भतीजी की अनोखी शादी
इससे बड़ी बात ये कि उन्होंने भतीजी की शादी में एक पैसा दहेज नहीं दिया। शादी के लिए कार्ड भी नहीं छपवाए, बल्कि मोबाइल मैसेज के जरिए सभी मेहमानों को इनवाइट किया। इसके अलावा एक और बड़ा काम शादी में किया गया।
शादी के मौके पर मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के 101 जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी तरफ से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के चेक दिए।