दुल्हन के हाथ पैर नहीं, दूल्हे का पैर खराब। मंदिर में मुलाकात, फिर दोस्ती और प्यार। करीब डेढ़ साल की प्रेमी कहानी और अब एक दूजे के हमसफर, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी...
विज्ञापन
2 of 5
अनोखी लव स्टोरी
पंजाब के मोहाली में हुई अनोखी शादी के गवाह कई लोग बने और जोड़े को आशीर्वाद दिया। आदर्श नगर निवासी विनोद और लक्ष्मी ने डेढ़ साल तक चली मुलाकातों के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया और शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
अनोखी लव स्टोरी
लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।
4 of 5
अनोखी लव स्टोरी
एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। वहीं एक दूसरे का हाथ थामकर लक्ष्मी और विनोद बेहद खुश हैं। दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं।
विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। बातचीत का दौर शुरू हुआ और करीब डेढ़ साल से हम एक दूसरे से मिल रहे थे। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। फाइनली हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।