फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे बना सकते हैं ये अनोखी 'सुपर' कार, जानिए बनाने का तरीका और जुगाड़

Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
बाईक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
एक आइडिया आया और घर बैठे ही लड़की ने कबाड़ हो चुकी चीजों से अनोखी सुपर कार बना डाली। आप भी बना सकते हैं इसे, जानिए इसे बनाने का तरीका और जुगाड़।
विज्ञापन

2 of 7
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
स्कूटर की तेल की टंकी, बाइक के अगले पहिए, रेहड़ी के पिछले पहिए लिए और तैयार कर दी एक कार। ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की अनन्या लूथरा ने। हरियाणा के पानीपत की रहने वाली इस लड़की ने बाइक के इंजन से चलने वाली एक टू-सीटर कार तैयार की है। 3 महीने की मेहनत और केवल 40,000 रुपए की लागत से तैयार की गई कार को पुरानी चीजों को जोड़कर बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
इसमें मारुति कार और होंडा बाइक के पुराने पुर्जे भी प्रयोग किए गए हैं। अनन्या ने पानीपत में अपने पिता के साथ इस कार को प्रदर्शित किया। कार में केवल 2 ही लोग सवारी कर सकते हैं। कार के वजन को कम करने के लिए इसमें कार के रिम पहियों के स्थान पर स्पोक व्हील यानी बाईक के टायरों का ही इस्तेमाल किया गया है। अनन्या ने अपनी इस बाइको कार को अपने दादा ओमप्रकाश लुथरा को समर्पित करके 'ओपीएल' नाम दिया है।

4 of 7
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
अनन्या कहती हैं कि कारों के महंगे दामों के चलते अनेक परिवार ऐसे हैं जो अपने इस शौक और इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाएं भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए अनन्या ने स्क्रैप यानी पुराने वाहनों के पुर्जों से ही कार तैयार करने की सोची।
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या लूथरा ने बनाई अनोखी सुपर बाइको कार
अनन्या ने बताया कि इसमें फोर स्ट्रोक वाले एक इंजन का इस्तेमाल किया गया है तो एयर कूल इंजन भी लगाया है। इंजन की पावर 12.8 एच.पी. यानी 8000 आर.पी.एम. की है और इंजन 156 सी.सी. का लगाकर इस कार को तैयार किया है। अनन्या के मुताबिक कार 1 लीटर पैट्रोल में 40 किलोमीटर की एवरेज दे रही है। कार में 5 गियर हैं और इसे रियर व्हील को चेन के साथ फ्रंटव्हील के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
पानीपत की लड़की अनन्या लूथरा ने अनोखी सुपर कार
अनन्या ने कार बनाने में पुरानी बाइक का इंजन, स्कूटर की तेल की टंकी, आगे वाले दोनों बाइक के पहिए, पीछे वाले रेहड़ी में प्रयोग होने वाले एंगल वाले पहिए, पुरानी कार की पुरानी बॉडी, बाइक की बैट्री, स्लप स्टार्ट प्रयोग किया है। पिता डॉ. गगन लुथरा व मां डॉ. निधि लुथरा कहते हैं कि बेटी बोली मम्मी-डैडी हम तो महंगी कार ले सकते हैं, लेकिन उन परिवारों का क्या जो महंगी कार नहीं खरीद सकते। बेटी की सोच जानकर गर्व हुआ सपना पूरा करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पानीपत की लड़की अनन्या लूथरा ने अनोखी सुपर कार
ऐसे आया आइडियाः अनन्या ने बताया कि वह 6 महीने पहले अपने पिता डॉ. गगन लुथरा के साथ कार से घर जा रही थी। इसी दौरान पैदल चली रही छात्राओं में एक को कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह छात्रा सड़क के साथ बने एक मकान की दीवार में लगी लोहे की नुकीली एंगल पर जाकर गिरी। एंगल छात्रा की गर्दन में घुस गई। इसी के बाद उसने ठाना कि ऐसी कार बनाई जाए, जो गरीब आदमी के बजट में आए। कीमत भी बाइक से कम रहे और माइलेज भी ज्यादा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें