फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी का आलम ऐसा, चपरासी की नौकरी के लिए धक्के खा रहे PHD वाले

Tue, 20 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Rohtak MDU
युवा किस कदर बेरोजगारी झेल रहे हैं, इसका एक नमूना देखिए। चपरासी की नौकरी के लिए PHD धारक किस कदर धक्के खा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Rohtak News
यह तस्वीरें हरियाणा के रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) कैंपस की हैं। जहां आठवीं पास चपरासी की भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल-पीएचडी धारक लाइन में लगे रहे। फार्म खरीदने के लिए दिनभर धक्का-मुक्की होती रही। हालात यह थे कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
Rohtak News
एमडीयू में कुछ दिन पहले चपरासी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 92 पदों को भरने के लिए आठवीं पास योग्यता रखी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। सुबह से ही फार्म खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में काउंटर से लेकर यूनिवर्सिटी के गेट तक कतार लग गई है। 

4 of 7
Rohtak News
अधिकतर ऐसे जो एमफिल और पीएचडी धारक हैं। दोपहर के समय भीड़ बहुत बढ़ गई। लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ता देख तुरंत यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया। फिर भी फार्म लेने के लिए मारामारी मची रही। यह भर्ती ठेके पर की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
Rohtak News
अभ्यर्थी बोले, जैसी भी नौकरी मिल जाए वही अच्छी 
फार्म खरीदने आए देव कॉलोनी निवासी सचिन कुमार का कहना है कि दो साल पहले एमए किया था। अब तक नौकरी नहीं मिली है। इसी वजह से जैसी भी नौकरी मिल जाए वही अच्छी है। गुड़गांव से आई ज्योति सहरावत का कहना है कि पिछले वर्ष एमफिल पूरा किया है। नौकरी की तलाश कर रही हूं। कोई भी नौकरी अच्छी बुरी नहीं होती, जो समय से मिल जाए वही ठीक है। 
विज्ञापन

6 of 7
Rohtak News
आठवीं पास की भर्ती के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा 
यूनिवर्सिटी ने भर्ती के लिए आठवीं पास योग्यता रखी है। लेकिन अभ्यर्थी को 100 नंबर की लिखित परीक्षा देनी होगी। हिंदी के लिए 70 अंक, अंग्रेजी और मैथ के लिए 15-15 अंक तय किए गए हैं। अगर कोई दसवीं या 12वीं पास आवेदन करता है तो उसे अलग से अंक दिए जाएंगे। जिस तरीके से भर्ती के लिए एमफिल और पीएचडी धारक पहुंच रहे हैं उससे साफ है कि आठवीं और हाईस्कूल पास अभ्यर्थी दौड़ में पीछे छूट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rohtak MDU
सूत्रों की मानें तो इसमें भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को पक्का किया जाएगा। इसीलिए फार्म खरीदने के लिए भीड़ पहुंच गई। काउंटर से फार्म खरीदने के बाद इसे स्थापना शाखा में जमा कराया जा रहा था। वहां पर भी भीड़ का यही आलम था। मंगलवार को अंतिम तिथि होने के कारण और भीड़ होने की आशंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें