10 दिन की छुट्टियां बाकी हैं, अगर विदेश घूमने का प्लान है तो दुनिया भर के इन 58 देशों की सैर पर जा सकते हैं। वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी, देखिए।
विज्ञापन
2 of 8
holiday
भारतीय पासपोर्ट पर लोग दुनिया भर के 58 देशों में यात्रा कर सकते हैं, बिना वीजा के। केवल पासपोर्ट साथ में रखना होगा, टिकट खरीदना होगा और फ्लाइट पकड़कर वहां कुछ ही घंटों में पहुंच जाएंगे। हालांकि कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी है तो कुछ देशों में जाने के लिए ई-वीजा मिल जाता है। वीजा ऑन अराइवल में कुछ देशों में कुछ फीस लगती है, जबकि कुछ देशों में ये सुविधा फ्री है।
विज्ञापन
3 of 8
छुट्टियां
- फोटो : amar ujala
इन देशों में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं: भारत का पड़ोसी देश भूटान, नेपाल हो या फिर ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड(British Virgin Islands), कुक आइसलैंड(Cook Islands), डोमिनिका (Dominica), इक्वाडोर (Ecuador), अल-सल्वाडोर (El Salvador), फिजी (Fiji), हांगकांग (Hong Kong), ग्रेनाडा (Grenada), हैती (Haiti), जमैका (Jamaica), किश आइसलैंड (Kish Island)
4 of 8
holiday
इन देशों में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं: मकाउ (Macau), मॉरिशस (Mauritius), माइक्रोनेशिया (Micronesia), ट्रिनीडाड और टोबेगो (Trinidad and Tobago), मोंटसेरेट (Montserrat), टर्किश रिपब्लिक ऑफ नार्दन साइप्रस (Turkish Republic of Northern Cyprus), रियूनियन (Réunion), फिलीस्तीन (Palestine), पिटकेयर्न आइसलैंड (Pitcairn Islands), सहित ऐसे कई देश हैं जहां इंडियन सिटीजंस को घूमने के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है।
विज्ञापन
5 of 8
देश जहां घूमने के लिए वीजा की जरुरत नहीं
इन देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा: थाइलैंड (Thailand), इंडोनेशिया (Indonesia), केन्या (Kenya), माॅलदीव (Maldives), जॉर्डन (Jordan), तंजानिया (Tanzania), बोलिविया (Bolivia), कंबोडिया (Cambodia), इथोपिया (Ethiopia), गुयाना (Guyana), लाओस (Laos), मेडागास्कर (Madagascar), मोजाम्बीक (Mozambique), सेंट लूशिया (Saint Lucia), यूगांडा (Uganda)
विज्ञापन
6 of 8
टूर एंड ट्रैवलिंग
इन देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा: टोगो (Togo), सोमालिया (Somalia), पलाउ (Palau), केप वर्डे (Cape Verde), ग्यूनिया-बिसाउ (Guinea-Bissau), समोआ (Samoa), सेशेल्स (Seychelles), बुरुंडी (Burundi), कोमोरोस (Comoros), टिमोर लेस्ट (Timor-Leste), टुवालू (Tuvalu), जैसे कई देश इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
यात्रा
इन देशों में ई-वीजा की सुविधा: बहरीन (Bahrain), म्यांमार (Myanmar), सेनेगल (Senegal), श्री लंका ( Sri Lanka) और जिम्बावे (Zimbabwe) में भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा मिलता है। बता दें कि विदेश का टूर प्लान करने से पहले आपको एंबेसी में जाकर और संबंधित देश से संपर्क करना पड़ेगा, ताकि यह जान सकें कि विदेश यात्रा से जुड़ी किसी नीति या नियम में बदलाव तो नहीं किया गया, क्योंकि हर देश समय-समय पर इमिग्रेशन पॉलिसी बदलता रहता है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।
बिना होटल बुकिंग नहीं मिलेगी एंट्री
विदेश यात्रा के दौरान अगर आप किसी ऐसी कंट्री जा रहे हैं जहां वीजा ऑन अराइवल है तो एक बात का ध्यान जरूर दें कि आपकी वहां होटल बुकिंग जरूर होनी चाहिए। बिना इसके आपको वहां आने की इजाजत नहीं मिलेगी। साथ ही आपको अपने ट्रिप के लिए जरूरी खर्च के लिए उपयुक्त फंड का प्रूफ देना होगा।