फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उड़ता पंजाब': सेंसर बोर्ड ने कहा, हटाओ ये सीन, देखिए क्या है इनमें?

Fri, 10 Jun 2016 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
रिलीज से पहले ही बॉलीवुड और राजनीति में भूचाल लाने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' से सेंसर बोर्ड ने अब 13 सीन हटाने को बोला है। देखिए, क्या है इनमें।
विज्ञापन

2 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
सेंसर बोर्ड के मुताबिक फिल्म की शुरुआत से पंजाब का साइन बोर्ड हटाया जाए। पंजाब, जालंधर, चंडीगढ़, अमृतसर, तरनतारन, जशनपुरा, अंबेसर, लुधियाना और मोगा के बोर्ड और डायलॉग से इन्हें हटाया जाए। गाना नंबर 1 से 'चिट्टावे' शब्द हटाया जाए।
विज्ञापन

3 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
दूसरे गाने से 'टॉ दी कॉक जेव्हे चिट्टी चिट्टी' और 'कोक' बडर्स हटाए जाएं। तीसरे गाने से सरदार के खुजली करने वाला सीन आपत्तिजनक है। 14 गालियां हटाई जाएं। 'इलेक्शन', 'एमपी', 'पार्टी', 'एमएलए', 'पंजाब' ,'पार्लियामेंट' शब्द हटाए जाएं। ड्रग्स के लिए इंजेक्शन लेते हुए क्लोजअप शॉट हटाए जाएं।

4 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
भीड़ के सामने टॉमी सिंह के किरदार के यूरीन करने वाले सीन हटाने का सजेशन है। 'जमीन बंजर ते औलाद कंजर', इस लाइन को हटाया जाए। कुत्ते का नाम जैकी चैन नहीं होना चाहिए, इस डायलॉग को बदला जाए। ऑडियो/वीडियो में दूसरा डिस्क्लेमर मूवी फिक्शन के बारे में होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
पहला डिस्क्लेमर ऑडियो/वीडियो में होना चाहिए और वह कुछ इस तरह से हो, ''मूवी ड्रग्स के बढ़ते असर और इसके खिलाफ चल रही लड़ाई को दिखाती है। हम मानते हैं कि इसके लिए सरकार और पुलिस कोशिशें कर रही हैं। मगर ये लड़ाई लोगों के सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती।''

 
विज्ञापन

6 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने कहा- "फिल्म में पंजाब के 70% लोगों को ड्रग्स लेते दिखाया गया है। सीन काटने का फैसला पूरे पैनल का है। सिर्फ मेरा नहीं।" अप्रैल में बिना किसी कट के 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर पास कर चुके सेंसर बोर्ड ने अब मूवी को सर्टिफिकेट देने से ही इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहिद कपूर की मूवी उड़ता पंजाब पर विवाद - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म की कहानी पंजाब की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ड्रग एडिक्शन और तस्करी पर बेस्ड है। शाहिद कपूर ने फिल्म में रॉकस्टार टोनी सिंह का रोल प्ले किया है, जो ड्रग्स लेता है। इस कैरेक्टर को लोगों को गालियां देते दिखाया गया है। अप्रैल में रिलीज फिल्म के ट्रेलर को एक ही हफ्ते में 1 करोड़ से ज्यादा हिट्स मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें