फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपनी बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं, ये शर्तें पूरी करनी होंगी

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं
अब अपनी बाइक को टैक्सी की तरह चलाएं और पैसा कमाएं। इसके लिए मौका भी मिला रहा है, बस ये शर्तें पूरी करनी होंगी तो जल्दी से मौका लपकिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में उबर कंपनी ने बाइक टैक्सी सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। अब शहर में किराए पर लोगों को बाइक राइड के लिए मिलेगी। कंपनी ने उबरमोटो के नाम से यह सर्विस शुरू की है। चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बाइक टैक्सी सर्विस मिलेगी। कंपनी ने चंडीगढ़ में लोगों को प्रमोशनल मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बाइक से पैसे कमाएं, उसे टैक्सी जैसे चलाएं
पंजाब, गोवा, गुरुग्राम के बाद यूटी प्रशासन ने इस पॉलिसी को लागू करने का फैसला किया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने रेंट  मोटरसाइकिल स्कीम 1997 के तहत बाइक टैक्सी सर्विस पॉलिसी तैयार कर ली है। उबर और ओला कंपनी ने एसटीए को बाइक टैक्सी सर्विस के लिए प्रपोजल तैयार कर भेज दिया है।

4 of 8
बाइक राइड
एसटीए के अतिरिक्त सचिव राजीव तिवारी ने बताया कि पॉलिसी तैयार कर ली गई है। ओला कंपनी के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। पॉलिसी अप्रवूल व नोटिफिकेशन के लिए फाइल गवर्नर को भेजी जाएगी। बिना लाइसेंस के कोई भी व्यक्ति बाइक टैक्सी सर्विस के तहत रेंट पर बाइक नहीं दे सकता। ऐसा करने पर सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
बाइक राइड
एसटीए द्वारा बनाई गई बाइक टैक्सी सर्विस पॉलिसी के तहत सर्विस प्रोवाइडर को पांच साल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। हर पांच साल बाद सर्विस प्रोवाइडर को लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन करना होगा। 20 रुपये देकर मोबाइल एप के जरिए कोई भी बाइक टैक्सी सर्विस बुक करा सकता है। उसके प्रति किलोमीटर के हिसाब से कस्टमर से चार्ज किया जाएगा। उबर की शहर में 25 बाइक टैक्सी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बाइक टैक्सी
पॉलिसी में लाइसेंस होल्डर के लिए ये कंडीशन
लाइसेंस होल्डर को सभी बाइक और उसके चालक का रिकॉर्ड रखना होगा। सभी बाइक चालकों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। लाइसेंस होल्डर को शिकायत बुक भी रखनी होगी। यूनिफार्म में होंगे बाइक चालक, वर्दी पर लगानी होगी नेम प्लेट।

 
विज्ञापन

7 of 8
bike taxi
आरएलए और एसटीए कर सकेंगे लाइसेंस रद्द
नियमों के मुताबिक आरएलए व एसटीए को लाइसेंस रद्द करने की पावर होगी। उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी या अनुशासनहीनता, सर्विस प्रोवाइडर द्वारा रिकार्ड न रखने, तय रेट से ज्यादा रेंट वसूलने, लाइसेंस होल्डर द्वारा बाइक चालकों की पुलिस वेरिफिकेशन न कराने पर एसटीए व आरएलए लाइसेंस रद्द कर सकेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
बाइक राइड
मोबाइल एप के जरिए होगी बुकिंग
शहर में इस समय ओला व उबर कंपनी की 2 हजार से ऊपर वेब बेस्ट टैक्सी चल रही हैं, जिनकी बुकिंग मोबाइल एप के जरिए की जाती है। इसी तरह बाइक टैक्सी सर्विस स्कीम के तहत मोबाइल एप के जरिए बाइक राइड बुक की जाएगी। मोबाइल एप के जरिए लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपनी जानकारी अपडेट करेंगी, उसी के मुताबिक उपभोक्ता को किलोमीटर के हिसाब से रेंट पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें