Sonipat News
- फोटो : अमर उजाला
आग से फैक्टरी के अन्य हिस्सों में भी काफी नुकसान हुआ। गेट के साथ ही लोहे की टिन शेड भी जल गई। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत से तीन, पानीपत से दो, कैथल से दो, हिसार, जींद, गोहाना, गन्नौर, कुंडली व राई से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।