फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम हुआ बंद, वीडियो देख नकली नोट छापना किया शुरू, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Wed, 14 Oct 2020 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा। काम धंधा बंद हुआ तो तीन दोस्तों ने नकली नोट छापना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कंप्यूटर के जरिए नकली नोट छापे और इन्हें बाजारों में चलाना शुरू कर दिया। हालांकि ये खेल ज्यादा दिन चल न सका।
विज्ञापन

2 of 5
Punjab - फोटो : ANI
ये आरोपी जब राहों रोड की ओर नोट चलाने जा रहे थे तभी पुलिस ने धर दबोचा। उनके कब्जे से पहले पुलिस ने सौ रुपये के नौ नकली नोट बरामद किए थे। निशानदेही पर 2.40 लाख रुपये के सौ-सौ के नोट बरामद किए। आरोपियों की पहचान मोहल्ला चांद कालोनी निवासी संजीव राय और सुनील कुमार उर्फ रमन उर्फ खालसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
Punjab - फोटो : ANI
तीसरे आरोपी दलवीर सिंह उर्फ दल्ली की तलाश की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नकली नोट चलाते हैं। आरोपी इस समय भी नकली नोट लेकर जा रहे है।

4 of 5
Punjab - फोटो : ANI
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोक लिया। तलाशी में उनसे सौ-सौ रुपये के नौ नोट निकले। पूछताछ में पता चला कि वह नकली नोट खुद छापते हैं और धीरे-धीरे बाजार में चला रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1.47 लाख रुपये अलग और 93 हजार रुपये अलग बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Punjab - फोटो : ANI
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के साथ उनका एक साथी दल्ली भी शामिल है। आरोपी कई नोट चला चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी का पता लगाने में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें