चंडीगढ़ में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। रिपोर्टः कुलदीप शुक्ला फोटोः अजय वर्मा
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार एक्सीडेंट, दो नौजवानों की मौत
2 of 5
हादसा 31-47 के लाइट प्वाइंट पर काली बाड़ी के पास हुआ। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार एक्सीडेंट, दो नौजवानों की मौत
3 of 5
कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से सुरिंदर और लक्की ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, रविंदर, सीरत, गोल्डी और हरमन बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया।
चंडीगढ़ में कार एक्सीडेंट, दो नौजवानों की मौत
4 of 5
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।