फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दो लोग जिंदा जले, देखिए तस्वीरें

Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बहादुरगढ़ की जूता फैकट्री में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जलकर खाक हो गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
बहादुरगढ़ की जूता फैकट्री में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
मॉर्डन इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थित इस फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लगी थी। दो लोगों के जिंदा जलने का खुलासा रविवार को तब हुआ, जब रविवार सुबह घटनास्थल पर दमकल टीम ने सर्च अभियान चलाया। ऊपर माउंटी में दो शव पाए गए।
विज्ञापन

3 of 5
बहादुरगढ़ की जूता फैकट्री में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
टीम शवों को लेकर बाहर आई तो पता चला कि दोनों युवक उत्तरप्रदेश निवासी नीरज और सूरज है। दोनों युवक यहां गत्ते की सप्लाई देने आए थे। अचानक आग लग गई और ये ऊपर की तरफ भागे। इन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और आग से घिर गए।

 

4 of 5
बहादुरगढ़ की जूता फैकट्री में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
फैकट्री के मालिक सुभाष जग्गा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैकट्री धू-धू कर जलने लगी। मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मजदूरों को बाहर निकाला गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहादुरगढ़ की जूता फैकट्री में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आसपास के लोगों ने भी बचाव अ​भियान चलाया। बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक और दिल्ली की 8 दमकल गाड़ियों ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 4 बजे आग पर काबू पाया।  आग इतनी भयानक थी कि प्रशासन ने आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें