फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही ने ली जान: कार बनी जुड़वा बच्चों की 'कातिल', तस्वीरें

Wed, 11 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(झज्जर)
विज्ञापन
1 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
छोटी सी लापरवाही से दो बच्चों की जान चली गई, तीसरा वेंटीलेटर पर है। दोनों बच्चे एक ही दिन दुनिया में आए थे और एक ही दिन चले गए। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में हुआ। यहां के निवासी राजेन्द्र के घर में उसके बेटे प्रवीण के सगाई समारोह में शामिल हुए मेहमान आए हुए थे। राजेन्द्र के भाई चांद सिंह का बेटा यकीन(7), परिवार के ही अशोक का पुत्र रितिक (7)और अनुज का पुत्र यश(3) खेलते-खेलते पास के प्लॉट में खड़ी कार के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
कार खुली थी। ये तीनों बच्चे खेलते हुए गाड़ी में चले गए। दुर्भाग्य से गाड़ी का सैंटर लॉक हो गया। बच्चे कम उम्र थी, ज्यादा जानकारी न होने के चलते लॉक नहीं खोल पाए, जिसकी वजह से तीनों बच्चों का दम घुट गया और वह बेहोश हो गए। इस दौरान परिजन घर में चल रही सगाई की रस्म में व्यस्त थे।

4 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने बच्चों की खैर खबर ली, लेकिन इधर-उधर तलाशने पर भी बच्चे नहीं मिले। इसी बीच जिस प्लॉट में कार खड़ी थी, उसके मालिक ने सूचना दी कि कार में तीन बच्चे बेसुध पड़े हैं। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कार का दरवाजा खोलकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। और डीघल सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
यहां चिकित्सकों ने यकीन व रितिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि यश को वेंटिलेटर पर रखा गया है। यकीन इकलौता पुत्र है और रितिक का एक भाई है। दो बच्चों की मौत हो जाने से राजेंद्र, चांद सिंह और अशोक के घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन वे भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

6 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रितिक व यकीन की उम्र 6 साल थी, जबकि यश महज 3 साल का है। संयोग व विडम्बना देखिए रितिक व यकीन 6 साल पहले चांद व अशोक के घर एक ही दिन पैदा हुए थे और एक ही दिन दोनों इस संसार को छोड़कर चले गए। अब रितिक का पिता (चांद) यही गुहार लगा रहा है कि जो ये घटना घटी है वो किसी के साथ न घटे। लोगों से आग्रह किया है कि गाड़ी खडे़ करते वक्त खुली न छोड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार में बंद होने से झज्जर में दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जयभगवान दहिया, डीघल चौकी इंचार्ज का कहना है कि कार का सेंट्रल  लॉक होने से दम घुटकर दो बच्चों की मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में इतफाकिया कार्रवाई की गई है। आज नम आंखों से दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गांववालों ने जहां पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं, तीसरे बच्चे के सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें