फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः 3 दिन के नवजात के साथ दो औरतों ने कर दिया कुछ ऐसा, देखने वाले रो पड़े

Mon, 12 Mar 2018 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे को बेचने की कोशिश
3 दिन हुए थे दुनिया में आए कि अमानवीयता का शिकार हो गया नवजात। दो औरतों ने उसके साथ ऐसी हरकत कर दी कि देखने वाले भी रो पड़े।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे को बेचने की कोशिश
मामला हरियाणा के अंबाला शहर का है। बलदेव नगर थाना एरिया में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। दो महिलाओं ने तीन दिन के नवजात को डेढ़ लाख में बेचने का सौदा किया। लेकिन शक होने पर बच्चा गोद लेने को इच्छुक महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को बच्चे सहित काबू कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे को बेचने की कोशिश
बच्चा बेचने वाली महिला ने दावा किया कि बच्चा बिन ब्याही मां का है। हालांकि, दोनों महिलाएं पुलिस को इस बात का ठोस सबूत नहीं दे सकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और नवजात को सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कराने वाली महिला सुखबीर कौर ने बताया कि वह विधवा है। उसकी कोई औलाद नहीं है। उसे एक बच्चा गोद लेना था।

4 of 6
बच्चे को बेचने की कोशिश
किसी ने बताया कि जग्गी कॉलोनी की महिला किरण बच्चा गोद दिलवा देती है। इसके बाद किरण से संपर्क किया, जिसने कुछ दिनों बाद फोन पर बताया कि बच्चा (लड़का) मिल गया है। बदले में डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। इस पर सुखबीर कौर ने कहा कि 75 हजार पहले दिए जाएंगे। 10 दिनों बाद 75 हजार और दिए जाएंगे। सौदा तय होने पर सुखबीर ने कहा कि वह बच्चे के कागजात बनवाए। महिला ने यह कहते हुए कागज बनाने से इनकार कर दिया कि बच्चा किसी बिना ब्याही मां का है।
विज्ञापन

5 of 6
Baby
सुखबीर को महिला पर शक हुआ और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने सुखबीर के साथ मिलकर बच्चा बेचने वाली महिलाओं को पकड़ने का प्लान बनाया। सुखबीर कौर जब बच्चा लेने किरण के घर पहुंची तो पुलिस ने बच्चे सहित दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। बताते हैं कि किरण को कैथल निवासी महिला रेणु ने बच्चा दिलाने का वादा किया था। पुलिस का कहना है कि कैथल की रहने वाली रेणु पर पहले भी अवैध रूप से गर्भपात करवाने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baby
अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं तार
जिस तरह से अंबाला सिटी की रहने वाली महिला किरण ने कैथल की रेणु से संपर्क कर बच्चा दिलाने की कोशिश की है उससे लगता है कि इनके तार अन्य जिलों में भी हो सकते हैं। बलदेव नगर थाने के एसएचओ रजनीश यादव का कहना है कि बच्चा बेचने की फिराक में आई किरण और रेणु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बुधवार को दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगेगी। इसके बाद उनसे पूछताछ करके मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें