फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गंदे पानी की सप्लाई, पीकर 2 की मौत, 100 के करीब बीमार

Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Ludhiana Water
जल सप्लाई विभाग की टंकी का दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत हो गई हैं। गांव की सप्लाई काट दी गई है।
विज्ञापन

2 of 10
Ludhiana Water
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां गांव सहौली में जल सप्लाई विभाग की टंकी का दूषित पानी पीने से 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरदियाल कौर और 52 वर्षीय अमर सिंह की हो गई। इसके अलावा गांव के 95 लोग गंदे पानी के कारण गैस्ट्रो की चपेट में आ गए है। पिछले लंबे समय से गांव वासी इसकी शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
Ludhiana Water
दो लोगों की मौत होने के बाद सेहत विभाग की टीमें अब गांव के हर घर में जाकर दवाएं, ओआरएस घोल, पानी में डालने वाली गोलियां बांट रही है। इसके अलावा जल सप्लाई विभाग के उच्चाधिकारी गांव में डेरा डाले हुए। पानी की टंकी से सप्लाई काट दी गई है और गांव के लोगों को 6 टैंकरों से पीने का पानी सप्लाई किया जा रहा है।

4 of 10
Ludhiana Water
सिविल डिस्पेंसरी सहौली के डॉ. विकास भगत घर-घर जाकर गांव के बीमार लोगों को सिविल अस्पताल सुधार में दाखिल होने के लिए कह रहे हैं। वहीं गांव वासी घरों में ही झोला छाप डाक्टरों से इलाज करवा रहे है। डॉ. विकास भगत ने अपनी टीम के साथ घर घर जाकर बीमार पड़े लोगों का हाल जाना और जांच की। 
विज्ञापन

5 of 10
Ludhiana Water
उन्होंने कहा कि कुल 95 लोगों में गैस्ट्रो के लक्षण पाए गए है। उनका इलाज चल रहा है। जसविंदर कौर का इलाज लुधियाना के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। 35 वर्षीय चरणजीत कौर व उनके 17 वर्षीय बेटे हरसिमरनजीत सिंह को सिविल अस्पताल सुधार में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
Ludhiana Water
चरणजीत कौर ने बताया पूरा गांव बीमार पड़ा है। खासकर गरीब लोग इस गंदे पानी के कारण मर रहे है। उन्होंने कहा कि दो साल से पानी की टंकी की सफाई नहीं की गई है। लीकेज के कारण नालियों का पानी पीने वाले पानी से मिलकर बीमारियां फैला रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
Ludhiana Water
 घर में ही झोलाछाप डाक्टर से इलाज करवा रहे तेजा सिंह ने बताया जल सप्लाई लंबे समय से गंदे पानी से मिक्स हो कर आरही है। घर में ही इलाज करवा रही 70 वर्षीय सुरजीत कौर के बेटे करनैल सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पताल में घटिया इलाज के चलते वह घर पर ही उपचार करवा रहे है। 

8 of 10
Ludhiana Water
‘टंकी का पानी स्वच्छ, लीकेज से समस्या’
जल सप्लाई विभाग के एक्सईएन जसविंदर चाहल, एसडीओ विनोद जैन, एसडीओ प्रेम कुमार का कहना है कि टंकी का पानी स्वच्छ है। समस्या पाइप लाइन में है। कई लोगों ने अवैध कनेक्शन जोड़ रखे है। लीकेज से नालियों का पानी पीने वाले पानी में मिक्स हो रहा है। 

9 of 10
Ludhiana Water
गांव में करीब चार सौ पानी के कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि टंकी से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। टैंकरों से गांव वासियों को पानी सप्लाई किया जा रहा है। तमाम कनेक्शन चेक किए जा रहे है। जहां जहां लीकेज है उसे ठीक कर दो तीन दिन में पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
Ludhiana Water
पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा: एसएमओ  
सिविल अस्पताल सुधार की एसएमओ डॉ. नीना नाकरा से बताया गांव सहौली में गैस्ट्रो से दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने दावा किया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। अधिकतर मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पताल में दाखिल मरीजों की पूरी निगरानी रखी जा रही है सेहत विभाग की टीमें सर्वे कर रही है। हर घर में जाकर इलाज किया जा रहा है। टंकी की पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा घर घर जाकर दवाएं और ओआरएस के पैकेज बांटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें