फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

Mon, 27 Oct 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुरंग के जरिए सेंधमारी कर करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली गई। लगभग 125 फुट लंबी सुरंग खोदकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना हरियाणा के सोनीपत में गोहाना के पुराने बस स्टैंड के पास की है। सोमवार को बैंक खुलने पर शातिर चोरों की करतूत का पता चला। मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

2 of 6
इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि चोरों ने बैंक के 40 लाख रुपये नकद उड़ाने के बजाय लगभग 90 लॉकर तोड़कर चोरी की। वहीं जब घटना का पता आम लोगों को चला तो प्रभावित खाताधारकों ने बैंक के बाहर धरना दे दिया और बैंक अधिकारियों से उनके पैसे और गहने लौटने को कहा। पुराने बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा है।
विज्ञापन

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

3 of 6
शाखा के स्ट्रांग रूम में सुरंग के जरिए अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। स्ट्रांग रूम में एक अलमारी के लगभग 90 लॉकरों को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चुराए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो सुरंग का पता चला। इसके बाद ही करोड़ों की इस चोरी का पर्दाफाश हुआ। सुरंग का दूसरा सिरा पास के ही एक बंद मकान में मिला।

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

4 of 6
इस मकान में रसोई के रोशनदान से घुसकर चोरों ने लगभग सवा सौ फुट लंबी सुरंग बनाई थी। मौके पर डीएसपी राजीव देशवाल, थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल, शहर थाना प्रभारी सितेंद्र कुमार पहुंचे और जायजा लिया। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

5 of 6
चोरों ने 171 नंबर से लेकर 280 नंबर तक लॉकर तोड़कर चोरी की है। वहीं बैंक में रखी 40 लाख रुपये की नकदी का सही-सलामत होना आश्चर्यजनक रहा। स्ट्रांग रूम में 40 लाख रुपये की नकदी को चोरों ने छुआ तक नहीं। चोरों ने सिर्फ एक अलमारी के लॉकरों को तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी सुरंग बना PNB में सेंध, करोड़ों की नकदी-जेवर पार

6 of 6
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर देवेंद्र मलिक के मुताबिक सोमवार सुबह स्ट्रांग रूम में सेंधमारी का पता चला। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई। साथ में खाली पड़े मकान से सुरंग खोदकर स्ट्रांग रूम तक रास्ता बनाया गया है। बैंक में कुल 360 लॉकर हैं, इसमें से लगभग 90 लॉकर तोड़े गए हैं। करोड़ों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें