फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर 10 नई जानकारियां आई सामने, जानिए

Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 11
हनीप्रीत इन्सां
38 दिन तक फरार रही और 39वें दिन राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को पुलिस ने पकड़ गई। अब उसके बारे में कई नई जानकारियां सामने आई हैं, आप भी जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान हनीप्रीत कई बार भावुक हुई। उसने रोते हुए खुद को निर्दोष बताया। हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार सुखदीप कौर को भी पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिसका पति इकबाल डेरा के अहम सदस्य रह चुका है।
विज्ञापन

3 of 11
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस ने अदालत से दंगे की साजिश रचने, फरार आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने, मोबाइल की बरामदगी और छिपने के ठिकानों का पता लगाने के लिए हनीप्रीत का 14 दिन का रिमांड मांगा। वहीं बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। उसे फंसाया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने हनीप्रीत का छह दिन का ही रिमांड दिया।

 

4 of 11
Honeypreet Insan Arrest
38 दिन तक दिया पुलिस को चकमा
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में दोषी करार दिया तो हिंसा और आगजनी हुई थी। इसके बाद से हनीप्रीत की पुलिस तलाश कर रही थी। वह 38 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही। आखिरकार मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत और सुखदीप को जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 11
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत भाग नहीं रही थी, कानूनी सलाह ले रही थी
हनीप्रीत के अन्य वकील प्रदीप आर्य ने अदालत के बाहर बातचीत में बताया कि पुलिस ने रिमांड के लिए पुख्ता वजह नहीं दी। डिसक्लोजर स्टेटमेंट के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। पुलिस की तरफ से कुछ आरोप लगाए गए हैं, लेकिन बचाव पक्ष ने इस पर अपना पक्ष रखा। हनीप्रीत भाग नहीं रही थी, बल्कि सरेंडर करने से पहले कानूनी सलाह ले रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। लुक आउट नोटिस के बारे में भी उसे पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

6 of 11
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
फरार साथियों के बारे में की जाएगी पूछताछ
डिस्ट्रिक्ट अटार्नी पंकज गर्ग ने कहा कि रिमांड के दौरान मोबाइल, फरार अन्य साथियों सहित साजिश से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

एक वकील को पहचानने से हनीप्रीत का इनकार
इस दौरान बचाव पक्ष के एक वकील ने अदालतनामे में हनीप्रीत की तरफ से पक्ष रखा, लेकिन हनीप्रीत ने उस वकील को पहचानने से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन

7 of 11
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
अधिकतर सवालों के जवाब हनीप्रीत ने टाल दिए
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उससे पुलिस ने कई अहम सवाल किए। जवाब में हनीप्रीत ने कुछ सवालों के जवाब में चुप्पी साध ली तो कुछ में रोकर जवाब दिया। हां, बार बार वह खुद को निर्दोष बताती रही। माना जा रहा है कि 38 दिनों तक पुलिस को चमका देने वाली हनीप्रीत से अगले छह दिनों के दौरान होने वाली पूछताछ के बाद मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती है। अधिकतर सवालों के जवाब हनीप्रीत ने न में दिए।

8 of 11
हनीप्रीत
हिंसा और दंगों पर बोली, पिताजी के सा​थ चली गई थी
जब उससे पूछा कि 25 अगस्त को पंचकूला में दंगे और आगजनी के लिए साजिश में उसके अलावा और कितने लोग शामिल थे। इस पर उसने कहा कि वह तो पिताजी के साथ चली गई, उसे नहीं पता दंगों के लिए कितना पैसा मुहैया कराया गया, यह पैसा किसके जरिये, कहां-कहां पर बंटवाया गया-पता नहीं। 25 अगस्त को वह कहां रुकीं, 38 दिनों तक उसे किसने और कहां पर संरक्षण दिया, इसके जवाब में कहा वह निर्दोष है।

9 of 11
हनीप्रीत
आगजनी के सामान पर सवाल से बचती रही
डेरा प्रमुख के काफिले में एनआरआई कौन कौन थे, इसके जवाब में हनीप्रीत ने जानकारी न होने की बात कही। वहीं काफिले में आए वाहनों में आगजनी के लिए सामान किसने और कहां मुहैया कराया तो इसके जवाब में भी वह बचती नजर आई।

 

10 of 11
हनीप्रीत से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : ani
हनीप्रीत माइग्रेन से पीड़ित, मेडिकल के दौरान ड्रामा किया
हनीप्रीत ने बताया कि उसे माइग्रेन की समस्या है। फिलहाल वह मेडिसिन नहीं लेती। हनीप्रीत का मेडिकल चेकअप मंगलवार देर रात डेढ़ बजे हुआ। मेडिकल चेकअप से पहले हनीप्रीत ने जमकर हाईप्रोफाइल ड्रामा किया। हनीप्रीत ने चंडीमंदिर थाने में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. मनदीप से मेडिकल कराने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस हनीप्रीत को मेडिकल के लिए पंचकूला के जनरल अस्पताल में ले गई। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. ममता ने उसका मेडिकल किया।
विज्ञापन

11 of 11
हनीप्रीत - फोटो : SELF
गिरफ्तारी के वक्त सुखदीप ड्राइव कर रही थी
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत जिस इनोवा में पकड़ी गई, वह पुलिस के कब्जे में है। हनीप्रीत की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूछताछ के आधार पर हनीप्रीत को अलग अलग ठिकानों पर रिकवरी और निशानदेही के लिए ले जाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि जिस वक्त हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त सुखदीप कार ड्राइव कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें