पकड़े जाने के बाद भी हनीप्रीत पुलिस के सिरदर्द बन गई है, क्योंकि वह कई सवालों के जवाब नहीं दे रही है। वहीं इस बीच हनीप्रीत का एक नया सच सामने आया है, जानिए।
विज्ञापन
2 of 11
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
6 दिन के रिमांड के दौरान हनीप्रीत से पुलिस ने कई सवाल पूछे, लेकिन 30 सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब वह नहीं दे रही है। सुखदीप कौर से भी सवाल पूछे गए, उसने जवाब भी दिए। वहीं यह भी पता चला कि हनीप्रीत ने 38 दिनों में 17 सिम यूज किए, लेकिन वह इन्हें यूज करने के बाद फेंक देती थी। इस बात को लेकर पुलिस हनीप्रीत का मुंह नहीं खुलवा पाई है।
विज्ञापन
3 of 11
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस यह तक नहीं जान पाई है कि 38 दिन तक आखिर हनीप्रीत चकमा कैसे देती रही। किसने पनाह दी, कौन मददगार है। चार अक्तूबर को पूछताछ में हनीप्रीत से इंटरनेशनल कॉल और कुछ व्हाट्सएप कॉलिंग के क्लू पुलिस को मिले भी थे। लेकिन अब तक ये पता नहीं लग पाया है कि हनीप्रीत ने विदेश में किसे कॉल की थी। क्योंकि पुलिस के हाथ वह सिम अब तक नहीं लग पाया है।
4 of 11
Honeypreet Insan Arrest
व्हाट्सएप कॉलिंग की डिटेल भी पुलिस के हाथ नहीं लग पा रही है। अगर हनीप्रीत के व्हाट्एप कॉलिंग की डिटेल्स पुलिस के हाथ लग जाती है तो आदित्य इंसां और पवन इंसां को भी पुलिस ट्रेस कर लेगी। इसके पीछे वजह एन्क्रिप्शन बताई जा रही है। बता दें कि टेलीग्राम, व्हाट्सएप जैसे इन एप्स में एन्क्रिप्शन लगा होता है। इन एप्स के निर्माता तक यह मॉनिटर नहीं कर सकते कि इस पर क्या बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Honeypreet Insan Arrest
राकेश से हुई घंटों पूछताछ, मिले कुछ और सुराग
डेरा प्रमुख के निजी सहायक राकेश कुमार अरोड़ा का रिमांड बढ़ाए जाने के बाद उससे पुलिस ने गहन पूछताछ की। चंडीमंदिर थाने में राकेश से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान डेरा प्रमुख और इनमें नजदीकियों से ताल्लुक के बारे में कई सवाल किए गए। उधर, छह दिनों की रिमांड पर चल रही हनीप्रीत भी पूरे दिन इसी थाने में रही। माना जा रहा है कि कुछ अहम बिंदुओं से एक ही सवाल पर पूछताछ हुई ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
6 of 11
Honeypreet Insan
10 दिनों के रिमांड के बाद राकेश का रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ाया गया था। ताकि पता चल सके कि हनीप्रीत और डेरा प्रमुख से उसके रिश्ते किस तरह के रहे हैं। रुपयों के लेन देन में किसकी भूमिका रही और दंगे की साजिश में शामिल फरार आरोपियों का सुराग हासिल करने के लिए पूछताछ हुई। इस दौरान राकेश ने पुलिस को कुछ ऐसे सुराग दिए हैं, जिससे माना जा रहा है कि डेरा के नजदीकियों पर शिकंजा कसने में थोड़ी आसानी होगी।
विज्ञापन
7 of 11
हनीप्रीत
- फोटो : SELF
राकेश को हनीप्रीत और डेरा प्रमुख के तमाम नजदीकियों, उनकी गतिविधियों की पूरी जानकारी है। ऐसे में उसके तरह से मिलने वाले सभी जानकारियों की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि शाम के वक्त दोनों से पूछताछ हुई, जिसमें पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं। लेकिन हनीप्रीत के रिमांड की अवधि खत्म होने की वजह से पुलिस की कोशिश उससे राज उगलवाने की है।
8 of 11
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
अभी तक अनसुलझे हैं तीस सवाल
पिछले 38 दिनों तक कहां छिपी थी? 25 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से लौटने के बाद वो कहां गई? 25 अगस्त की रात से लेकर 3 अक्तूबर तक कहां-कहां गई? 25 अगस्त के बाद किस-किस ने उसकी मदद की थी? डेरा समर्थकों की हिंसा में उसकी क्या भूमिका थी? क्या राम रहीम को जेल पहुंचने से पहले ही भगाने की योजना थी? राम रहीम को भगाने के लिए क्या योजना बनाई गई थी?
9 of 11
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
25 अगस्त को इतने हजारों डेरा समर्थक क्यों जुटे थे? डेरा समर्थकों को किसने और किसलिए बुलाया था? अब तक फरार चल रहे आदित्य इंसां और पवन इंसा के बारे में क्या जानकारी है? क्या हनीप्रीत 25 अगस्त से ही आदित्य, पवन के संपर्क में थी? इन सभी लोगों से क्या व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात होती थी? क्या इस बीच सिंपल कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं किया? क्या हनीप्रीत के पास इंटरनेशनल नंबर थे?
10 of 11
हनीप्रीत
- फोटो : self
व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए तुम्हारी किन लोगों से बात हुई, मोबाइल फोन कहां है? पवन इंसा और आदित्य इंसा से आखिरी बार तुम्हारी कब बात हुई थी? पंचकूला में दंगा करवाने में डेरे की 45 मेंबरों की कमेटी के लोगों का क्या रोल था? गुरमीत राम रहीम का पंचकूला में दंगे करवाने में क्या रोल है? डेरा में कुर्बानी गैंग का क्या राज है? डेरा प्रमुख की ओर से बनाई गई फिल्मों में लगे पैसों का स्रोत क्या है? डेरे में इतनी प्रॉपर्टी कहां से आई? डेरे की गुफा का क्या राज है?
कनाडा और दुबई में डेरा की कितनी संपत्ति है ? फरारी के दौरान सबसे ज्यादा दिन तुम कहां रही? विदेश में किन किन लोगों से बात की? आपका पुराना मोबाइल फोन और सिम कहां है? पेशी के दौरान गाड़ियों में हथियार और अन्य सामान के बारे में क्या जानकारी थी? डेरा प्रमुख के काफिले में कितने राजनेता और एनआरआई आए थे? डेरे की एक गाड़ी जलाने का क्या राज है? इतने दिनों तक खर्च कैसे चला?