हत्या के प्रयास में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस टीम की फायरिंग में दो भाई मारे गए। फायरिंग के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
2 of 8
यह मुठभेड़ लुधियाना के रिहायशी इलाके आहलुवालिया कालोनी में सुबह 9 बजे हुई जब सादी वर्दी में पुलिसकर्मी एक घर में दो महीने से रह रहे आरोपियों को पकड़ने आए थे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
3 of 8
मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान माछीवाड़ा के गांव गोवापुर निवासी जतिंदर और उसके भाई हरिंदर सिंह के रुप में हुई है। वहीं फरार आरोपी और काबू युवकों की पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है।
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
4 of 8
खन्ना पुलिस ने लुधियाना के जमालपुर में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी और मुठभेड़ में आरोपियों को मार गिराने के बाद भी लुधियाना पुलिस के किसी बड़े अधिकारी या फिर इलाका पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
5 of 8
मौके पर पहुंची लुधियाना पुलिस टीम को जब पता चला कि खन्ना पुलिस के अधिकारियों के साथ मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की मौत हुई है तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
6 of 8
इसके बाद कमिश्नर प्रमोद बान, डीआईजी लुधियाना रेंज गुरिंदर सिंह ढिल्लों पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की है, जो आरोपियों की बताई जा रही है। इस पूरे मामले के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, लुधियाना पुलिस मुठभेड़
7 of 8
तखरां, माछीवाड़ा निवासी हरमनप्रीत सिंह की शिकायत पर 21 अगस्त को नौ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इनमें से पांच युवक दो महीने से आहलुवालिया कालोनी निवासी के घर में बतौर पीजी रह रहे थे। इन्हीं की गिरफ्तारी के लिए खन्ना पुलिस आहलुवालिया कालोनी पहुंची थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस और आरोपियों के बीच करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चली हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने घटनास्थल से कई खोल भी बरामद किए हैं।