मोदी सरकार में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल चंडीगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने तीन बार के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर से उनके निवास पर मुलाकात की। उनसे मिलते ही सोनोवाल ने उनके पांव छुए।
विज्ञापन
अरे! ये किनके पांव छू रहे हैं मोदी सरकार के मंत्री
2 of 7
सोनोवाल ने इस दौरान पिछले दिनों भारत रत्न की मांग और ओलंपिक में जीते गए पदक और ब्लेजर खो जाने से चर्चा में रहे बलबीर सिंह सीनियर को खेल मंत्री ने शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अरे! ये किनके पांव छू रहे हैं मोदी सरकार के मंत्री
3 of 7
बलबीर सीनियर ने खेल मंत्री को अपने जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट कर हाकी को आगे बढ़ाने के सुझाव भी दिए। खेल मंत्री ने जब बलबीर सिंह से पूछा कि देश की हाकी को कैसे ऊपर उठाया जा सकता है। इस पर बलबीर सीनियर ने कहा कि हम अपनी योग्यता पर मेहनत करें तो मजबूत टीमों का मुकाबला कर सकते हैं।
अरे! ये किनके पांव छू रहे हैं मोदी सरकार के मंत्री
4 of 7
1975 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच रहे बलबीर सिंह ने कहा कि टीम का प्रदर्शन लगातार गिरना दुखद है। हॉकी टीम को कम से कम शीर्ष चार टीमों में जरूर जगह बनानी चाहिए। बलबीर सीनियर ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के वर्तमान ढांचे में बदलाव के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
अरे! ये किनके पांव छू रहे हैं मोदी सरकार के मंत्री
5 of 7
बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न देने के सवाल पर खेल मंत्री बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि बलबीर सीनियर हर तरह के सम्मान के हकदार हैं। खेलमंत्री ने बलबीर सीनियर सुझावों को आगे तक ले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अरे! ये किनके पांव छू रहे हैं मोदी सरकार के मंत्री
6 of 7
खेल मंत्री के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारी भी मौजूद थे। लगभग आधे घंटे की इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री को बलबीर सीनियर के परिजनों ने वर्ष 1948, 56 ओलंपिक के कुछ टीवी फुटेज भी दिखाए।