फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलेगा राम रहीम की 'गुफा' का राज, क्या-क्या है अंदर, सबकुछ आएगा बाहर!

Wed, 06 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/सिरसा
विज्ञापन
1 of 8
Ram Rahim
आम जनता से लेकर सुरक्षा बलों तक सभी ये जानने की उत्सुकता सबसे ज्यादा है कि डेरा सच्चा प्रमुख की गुफा अंदर से कैसी है?
विज्ञापन

2 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
डेरा सच्चा सौदा के सिरसा मुख्यालय की जांच अब रिटायर्ड सेशन जज एकेएस पवार की निगरानी में की जाएगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश जारी करते हुए उन्हें हर वह सुविधा उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं जिसकी जांच में आवश्यकता हो। पवार को जांच पूरी करने के बाद सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में तथा सरकार को देनी होगी।
विज्ञापन

3 of 8
डेरा सच्चा सौदा का एरियल व्यू
बेंच ने सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिटायर्ड सेशन जज एकेएस पवार को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अब उनकी निगरानी में डेरे की संपत्ति सहित अन्य सभी स्थानों जांच हो। उनकी निगरानी के दौरान जांच में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित अन्य सभी विभागों का पूरा सहयोग दिया जाए।

4 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
अभी तक राम रहीम की गुफा के बारे में काल्पनिक बातें ही हो रही हैं। इसका मेन कारण यह है कि डेरा प्रमुख की चार एकड़ में फैली गुफा में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। डेरा प्रमुख के बेहद करीबी साधु और साध्वियों के अलावा कोई ऐसा नहीं जो गुफा में जा सकता हो।
विज्ञापन

5 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
बताया जाता है कि गुफा दो भाग हैं। पहला भाग ऐसा है जहां डेरा प्रमुख मंत्रियों से मिला करते थे। डेरा प्रबंधन की डेरा प्रमुख के साथ बैठकें इस भाग में होती थी। गुफा का दूसरा भाग बेहद गोपनीय और आलीशान है, यहां डेरा प्रमुख की अनुमति के बिना परिंदा तक भी नहीं फटक सकता। इसलिए लोगों में गुफा के राज को जानने की उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
गुरुसर मोडिया गांव - फोटो : google
डेरा के पूर्व साधुओं की मानें तो डेरा प्रमुख की गुफा का एक रास्ता सीधा साध्वियों के आश्रम की ओर जाता है। आश्रम का एक दरवाजा इस रास्ते की ओर खुलता है। पूर्व साधु दावा करते आ रहे हैं कि साध्वियों को इस रास्ते डेरा प्रमुख की गुफा में ले जाया जाता था। डेरा प्रमुख की सेवा में हर समय सौ से ज्यादा साध्वियां जुटी रहती थी।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
गुफा के अंदर पुरुष साधुओं को आने की अनुमति नहीं थी। गुफा की देखरेख साध्वियां ही करती हैं। इस गुफा में डेरा प्रमुख महाराजाओं की भांति जीवन जीता था। जो काम राजा अपनी दासियों से लेते थे वहीं काम साध्वियां करती थीं।
विज्ञापन

8 of 8
राम रहीम गुफा - फोटो : SELF
 यौन शोषण की शिकार हुई पूर्व साध्वियां अपने बयान में ये बात कह चुकी है कि जिस जो डेरा प्रमुख को जो साध्वी पसंद आती थी, उसे वो अपने बैड रूम में बुला लिया करता। अधिकांश साध्वियां डेरा प्रमुख को अपना तन मन समर्पित कर देती थी। जो साध्वियां आनकानी करती उन्हें इसकी सजा दी जाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें