फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

Thu, 09 Jul 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली
विज्ञापन
1 of 7
अपनी दो बेटियों को कमर में बांधकर भाखड़ा नहर में डूबने वाली बिमला के सामने ऐसे हालात क्यों आए कि उसे बेटियों समेत खुद की जान देनी पड़ी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

2 of 7
दरअसल, मूल रूप से पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव सप्पांवाली निवासी बिमला का पति निठल्ला था। बिमला की 3 बेटियां थी। एक बेटी की मौत करीब ढाई वर्ष पहले हो गई थी। विवाह के समय राजेंद्र गांव में आरएमपी डॉक्टरी करता था। पेशा छोड़ ठेकेदारी करने लगा। बाद में घर बैठ गया।
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

3 of 7
बिमला के भाई लक्ष्मण ने बताया कि उसकी बहन बेटियों के भविष्य की दुहाई देकर उसे काम करने के लिए कहती थी। लेकिन वह काम पर नहीं जाता था। उसकी बहन सिलाई-कढ़ाई करके परिवार का पेट पालती थी। काम को लेकर दोनों में कलह होता था। मजबूर होकर अपनी बेटियों सहित बिमला ने जान दे दी।

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

4 of 7
पटरी पर नए कपडे बरामद होने तथा महिला के इलाके के बारे में परिचित न होने की स्थिति में पुलिस उपरोक्त प्रकरण को संदिग्ध मानकर चल रही थी। पुलिस महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर उसे चैक कर रही थी।
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

5 of 7
बिमला ने नहर में डूबने से पहले अपने भाई प्रेम कुमार तथा बहन निर्मला से बातचीत की थी। कारण पूछने पर फोन काट दिया। प्रेम कुमार ने तत्काल उसकी मोबाइल लोकेशन चैक करवाई। उन्हें घटना स्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव मिठड़ी की लोकेशन मिली। इस संबंध में सूचना ससुराल में दी।
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

6 of 7
मामले की जांच कर रहे सदर थाना पुलिस के सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका के पास सिरसा से डबवाली की टिकट मिली है। जो सुबह 10 बजकर 38 मिनट की कटवाई हुई है। डबवाली जाने की अपेक्षा करीब पंद्रह किलोमीटर दूर गांव खुईयांमलकाना के बस अड्डा पर उतर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच

7 of 7
भाखड़ा नहर से महिला तथा उसकी दो बेटियों के शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं। उधर, मृतका के पति राजेंद्र कुमार का कहना है कि घर से चले जाने का पता लगने पर उसने अपनी पत्नी को कॉल की थी। उसने बताया कि मैं दिल्ली जा रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें