फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

Thu, 29 Jan 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अब हवाई जहाज जैसी एक सुविधा शताब्दी ट्रेन के यात्रियों को भी मुहैया करवा दी गई है। ये सुविधा है, सफर के साथ मनोरंजन।
विज्ञापन

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

2 of 6
दरअसल श्‍ाताब्दी में आप सफर के दौरान न्यूज चैनल से लेकर मनोरंजक चैनल तक का लुत्फ मुफ्त में उठा सकेंगे। इसके ‌लिए कालका-नई दिल्ली मॉर्निंग शताब्दी में सीटों के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगाने की शुरुआत कर दी गई है और तीन महीने के अंदर सभी कोच में ये स्क्रीन उपलब्ध होंगी। इन एलसीडी स्क्रींस पर आप सफर के दौरान न्यूज चैनल से लेकर मनोरंजक चैनल तक का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

3 of 6
कालका-नई दिल्ली मॉर्निंग शताब्दी में सीटों के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगाने की शुरुआत कर दी गई है और तीन महीने के अंदर सभी कोच में ये स्क्रीन उपलब्ध होंगी। इन एलसीडी स्क्रींस पर आप सफर के दौरान न्यूज चैनल से लेकर मनोरंजक चैनल तक का लुत्फ उठा सकेंगे।

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

4 of 6
एग्जीक्यूटिव कोच में एलसीडी स्क्रीन के साथ चंडीगढ़ पहुंची और अगले हफ्ते से ई-1 कोच की सीटों पर भी एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन एलसीडी में फ्री टू एयर चैनल दिखाए जा रहे हैं। फ्री टू एयर चैनल में म्यूजिक, मूवीज और कार्टून आदि इंटरटेनमेंट के 28 से ज्यादा चैनल चल रहे हैं। वहीं, चार न्यूज चैनल भी स्क्रीन पर दिखेंगे।

विज्ञापन

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

5 of 6
यह ट्रेन रोजाना सुबह 6.53 बजे चंडीगढ़ से चलती है। वापसी में रात को 8.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास के दो ही कोच होते हैं, जिनका चंडीगढ़ से नई दिल्ली का किराया 1190 रुपये होता है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, इन्हीं दो ट्रेन में यह सुविधा मिलेगी। एलसीडी स्क्रींस लगने के बाद भी किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, शताब्दी में मिली हवाई जहाज जैसी सुविधा

6 of 6
जीएम सिंह, सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर, दिल्ली डिवीजन ने बताया कि हमने तीन महीने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान पूरी ट्रेन में एलसीडी स्क्रींस लगा दी जाएंगी। हमारे पास 7-8 कोच का सामान भी आ चुका है। एलसीडी स्क्रीन की सुविधा के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें