ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने ऐसी हरकत कर दी कि जानकर आपका खून खौल जाएगा और आप कहेंगे कि इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
घटना हरियाणा के रेवाड़ी में हुई। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही एक महिला श्रद्धालु से टिकट को लेकर हुई कहासुनी में टीसी ने लात मार दी। पूजा एक्सप्रेस में सफर कर रहे महिला के पति से भी मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर महिला श्रद्धालु को रविवार सुबह रेवाड़ी जंक्शन पर उतारकर शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने इस संबंध में टीसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
उधर, टीसी ने लगाए आरोप झूठे बताए हैं। टीसी के अनुसार उक्त लोगों के पास टिकट नहीं थी। इस कारण यह नाटक रचा गया। दौसा निवासी माडूराम अपनी पत्नी कमलेश सहित परिवार के 13 लोगों के साथ कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गया था। शनिवार शाम वे पूजा एक्सप्रेस से लौट रहे थे। दिल्ली पहुंचने पर माडूराम की टीसी से टिकट को लेकर बहस हो गई। माडूराम का आरोप है कि टीसी ने उसका गला दबा दिया। बचाने आई उसकी पत्नी को टीसी ने लात मार दी।
4 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
माडूराम ने बताया कि लात लगने से वह बेहोश होकर कंपार्टमेंट में ही गिर गई। रेवाड़ी में उतरने पर उसको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दूसरा आरोप है कि परिवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन टीसी द्वारा पीटाई करने पर वह नहीं उतर सका। गुरुग्राम में भी वह टीसी की दबंगई के कारण नहीं उतर सके। इसके बाद ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर रुकी। यहां अन्य यात्रियों के विरोध के बाद परिवार रेवाड़ी जंक्शन पर उतर गया।
विज्ञापन
5 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई योगेश ने महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने कमलेश की शिकायत पर टीसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला पूजा एक्सप्रेस के एस-1 कोच का है। दिल्ली में एस-3 और एस-2 कंपार्टमेंट चेक किया गया था। गुरुग्राम से थोड़ा पहले एस-1 चेक किया तो माडूराम सहित 13 लोगों के पास दिल्ली तक का ही टिकट मिला, जबकि परिवार दौसा जा रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
ट्रेन में महिला के साथ टीटीई ने बदसलूकी की
- फोटो : अमर उजाला
रसीद बनवाने की कहने पर उन्होंने अभद्रता की। मैने इसकी सूचना सुबह साढ़े पांच आरपीएफ कंट्रोल रूम को भी दी। बात रही महिला को लात मारने की तो यह आरोप सरासर गलत है। परिवार के लोगों ने महिला के बीमार होने की बात कही थी। इस पर मैने खुद कंट्रोल रूम में डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की थी। माडूराम ने टिकट नहीं होने पर सारा खेल रचा है। बांदी में मेरी शिकायत दर्ज नहीं की गई। रेवाड़ी में करने के लिए कहा गया है। कंपार्टमेंट के यात्री भी गवाह हैं कि किसने अभद्रता की।