फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

Tue, 22 Dec 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
खुले फाटक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शताब्दी को ट्रैक पर ही रोक दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

2 of 7
घटना पंजाब के अमृतसर की है। हादसे में बाइक सवार की पत्नी बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि गेटमैन की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। गेटमैन वॉकमैन पर गाने सुनने में मशगूल था, जिस कारण वह फाटक बंद करना भूल गया।
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

3 of 7
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सुशील कुमार निवासी ऊधम सिंह नगर, सुल्तानविंड रोड गुजर रहा था। उसकी पत्नी अंजूबाला पीछे बैठी थी। इसकी बीच अंबाला-अमृतसर डीएमयू ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर सुशील कुमार की मौत हो गई। पत्नी अंजूबाला ने छलांग लगाने के कारण बच गई।

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

4 of 7
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनके साथ आए गुस्साए लोगों गैटमैन की पिटाई कर ट्रैक पर धरना लगा गया। इससे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में फंस गईं।
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

5 of 7
धरने की जानकारी मिलने पर डिवीजनल इंजीनियर (पमीर अरोड़ा, स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी, सीनियर डिवीजनल मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा, डीसीपी लखबीर सिंह, एसीपी बीके सिंगला, एसीपी क्राइम हरजीत सिंह धालीवाल, थाना जीआरपी बलदेव सिंह रंधावा, आरपीएफ थाना प्रभारी अरुण कुमार लोंढे घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

6 of 7
अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आरोपी गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन ने छीन ली जिंदगी, शताब्दी फंसी

7 of 7
फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश ने फोन कर परिजनों को गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना हटा लिया। रेलवे पुलिस ने आरोपी गेटमैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें