दिल्ली रूट पर जा रही ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। झटका लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह हादसा हरियाणा के हिसार के पास हुआ। हरियाणा एक्सप्रेस (सिरसा से तिलकब्रिज) के दो डिब्बे शुक्रवार तड़के पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
देखिए, चलते-चलते पटरी से कैसे उतर गई ट्रेन?
2 of 5
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के कुछ घंटों क्रेन पहुंची और डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ। 12 घंटे बाद शाम पांच बजे तक ट्रैक बहाल हो पाया। इससे कई ट्रेनों प्रभावित हुई।
विज्ञापन
देखिए, चलते-चलते पटरी से कैसे उतर गई ट्रेन?
3 of 5
हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को ट्रैक डायवर्ट कर रवाना किया गया। दुर्घटना की सूचना पाकर डीआरएम आरके सक्सेना घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीआरएम ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
देखिए, चलते-चलते पटरी से कैसे उतर गई ट्रेन?
4 of 5
शुक्रवार सुबह 5 बजे हरियाणा एक्सप्रेस प्लेटफार्म से चलकर 300 मीटर ही दूर पहुंची थी कि कृष्णा कॉलोनी के पास ट्रेन के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। जैसे ही डिब्बे पटरी से उतरे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री जल्दी-जल्दी डिब्बों से उतर गए। सूचना मिलते ही अधिकारी भी घटनास्थल की तरफ दौड़े।
करीब दो घंटे के बाद ट्रेन के छह डिब्बों को अलग कर दिया और बाकी बचे 15 डिब्बों को दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया। छह घंटे के बाद भटिंडा से क्रेन घटनास्थल पर पहुंची और डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने की कार्रवाई शुरू की गई और 12 घंटे बाद शाम पांच बजे तक ट्रैक बहाल हो पाया।