विख्यात कॉमेडियन और आम आदमी पार्टी के सेलीब्रेटी सांसद भगवंत मान को जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द मिला है। 18 साल की लंबे वैवाहिक जीवन के बाद उन्होंने अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर से तलाक लेने के लिए मोहाली कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन
देखिए, भगवंत मान की जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
2 of 7
इंद्रजीत कौर वही महिला है, जिन्होंने लोकसभा क्षेत्र संगरूर से भगवंत मान को जीत दिलाने के लिए एडीचोटी का जोर लगाया था। उन्होंने गांवों में जनसभाएं कर भगवंत मान को जिताने के लिए जोरदार अपील की थीं और सिस्टम बदलने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
देखिए, भगवंत मान की जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
3 of 7
लोगो ने भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर की प्रभावशाली और भावुक स्पीच से प्रभावित होकर भगवंत मान को भारी मतों से जीत दिलाई। लोगों में चर्चा है कि जब भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर मान को जिताने के लिए दिनरात एक कर सकती है तो वह अब भगवंत मान को अमरीका में पक्के तौर पर आने के लिए दबाव कैसे डाल सकती है।
देखिए, भगवंत मान की जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
4 of 7
स्पष्ट है कि दोनो पति पत्नी में किसी और बात को लेकर मनमुटाव हुआ है। उधर भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण फेस बुक पेज पर शेयर किया है। -जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।
विज्ञापन
देखिए, भगवंत मान की जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
5 of 7
भगवंत मान की ये बात भी के गले से यह बात नही उतर रही कि इंद्रजीत कौर भगवंत मान को पंजाब छोड़ने के लिए क्यों कहेंगी। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नही हो सकता वह पंजाब का कैसे हो सकता है और उनके बच्चों का क्या कसूर है जिनके सिर से पिता का छाया उठ जाएगा।
विज्ञापन
देखिए, भगवंत मान की जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
6 of 7
उधर, आम आदमी पार्टी के पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि भगवंत मान के इस विवाद का पार्टी को नुकसान होगा। उधर, आप के सैकड़ों वर्करों ने भगवंत मान से अपील की है कि इंदरप्रीत कौर को धूरी उपचुनाव में आप की टिकट पर चुनाव लड़ाएं, वह जरूर जीतेंगी और विधायक बनेंगी।
कुल मिलाकर लोकसभा क्षेत्र के लोगों की दिली भावना है कि भगवंत मान और इंद्रजीत कौर को अलग नहीं होना चाहिए। वे कहते हैं कि यह हसदा बसदा परिवार टूटना नही चाहिए।