नेता जी साथ थे तो छोटी जीप पर भी कम-से-कम 10 लोग बैठ कर शान से चल रहे थे। तस्वीरों में देखिए स्मार्ट ट्रैफिक नियमों की उड़ती धज्जियां।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
CHD BJP
- फोटो : Amar ujala
अनुशासति पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की तिरंगा यात्रा में रविवार को ट्रैफिक नियमों की जमकर अवहेलना हुई। इसमें 500 से ज्यादा मोटर साइकिलों पर सवार एक हजार युवकों में से 95 प्रतिशत ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
3 of 5
CHD BJP
- फोटो : Amar ujala
ये सभी तिरंगा यात्रा में आधे शहर में सड़कों पर बगैर हेलमेट के घूमे, लेकिन सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने अनदेखी की। जबकि तिरंगा यात्रा मेें शामिल भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी और मेयर अरुण सूद के साथ ही पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर नहीं टोका । इसके साथ ही इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा कम भाजपा के झंडे ज्यादा दिखे।
4 of 5
CHD BJP
- फोटो : Amar ujala
पार्टी प्रभारी प्रभात झा इस रैली में भाग लेने के लिए नहीं आए। पार्टी के अनुसार वह इंदौर में चले गए हैं। इस रैली में धनास के सरपंच कुलजीत सिंह ट्रैक्ट्रर ट्राली में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे। जबकि भाजपा पार्षद सतीश कैंथ और हीरा नेगी ने जीप में खड़े होकर रैली में भाग लिया।
मोटरसाइकिल सवार युवकों को सिर को बांधने के लिए पगड़ियां दी हुई थीं। गर्मी के कारण कई युवकों की पगड़ियां खुल कर गले पर आ गई थीं। तिरंगा यात्रा सफल रही। इसमे दो हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंग यात्रा के कारण सड़क पर कोई भी आवाजाही बाधित नहीं हुई। - संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष