लुधियाना में नाका लगाकर खड़ी ट्रैफिक पुलिस को सामने देख स्कूटी सवार दो युवतियों के हाथ कांपने लगे और वह धड़ाम से सड़क पर जा गिरीं। देखिए, आगे क्या हुआ।
विज्ञापन
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
2 of 8
हुआ यूं कि फिरोज़पुर रोड पर पीएयू गेट नंबर दो के समक्ष ट्रैफिक पुलिस का नाका था। ट्रैफिक पुलिस ने नाके पर बिना हेल्मेट दोपहिया वाहनों को रोक कर उनको दो ऑप्शन दिए गए, चालान कराएं या हेल्मेट खरीदें। करीब 137 लोगों के चालान हुए, जबकि 200 लोगों ने हेल्मेट खरीदे।
विज्ञापन
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
3 of 8
इसी दौरान 2 लड़कियां स्कूटी पर आईं तो पुलिस ने उन्हें भी रुकने का इशारा किया लेकिन वह घबराहट के कारण सड़क पर गिर पड़ीं। हालांकि पुलिस ने दोनों को तुरंत संभाल लिया लेकिन उन्हें मामूली चोटें लग गई। पुलिस टीम ने युवतियों को समझाया कि ऐसे हालात में हेल्मेट डाल कर ज़्यादा गंभीर चोट लगने से बचा जा सकता है।
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
4 of 8
वहीं, लड़कियों ने बताया कि बाइक सवार 2 युवक उनका पीछा कर रहे थे और पुलिस को देखकर ही वह तेज़ी से आईं थीं, स्लिप हो गई। कार्रवाई का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी अनिल गर्ग एवं एसीपी ट्रैफिक डा. ऋचा अग्रिहोत्री ने किया। लड़कियों को भी रोक रोक कर उनको हेल्मेट पहनने के लिए कहा गया। लुधियाना में लड़कियों को हेल्मेट पहनने की आदत नहीं है, जबकि केवल तीस फीसदी पुरुष ही हेल्मेट का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
5 of 8
एसीपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का मकसद शहर में हेल्मेट कल्चर को डेवलप करना है। रोजाना लोगों के 300 से 400 चालान किए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना करीब सौ लड़कियों के चालान किए जा रहे हैं। शहर में पिछले एक साल में एक्सीडेंट में 23 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
6 of 8
ट्रैफिक पुलिस के विशेष नाके पर एक्टिवा स्कूटर पर आ रही अफ्रीकन मूल की युवती को रोका। पुलिस मुलाजिम को उसकी भाषा अच्छी तरह से समझ नहीं आ रही थी, नतीजतन एक ट्रांसलेटर को मौके पर बुलावा गया।
विज्ञापन
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
7 of 8
पुलिस के विशेष नाके पर टीम ने मोटरसाइकिल पर आ रहे काले कपड़ों में सिक्योरिटी गार्ड को रोका। गार्ड के कंधे पर दो उल्टे स्टॉर भी चमचमा रहे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी सिनेमा में सिक्योरिटी का काम देखता है। गार्ड बोला कि मैं अभी भी सिनेमा में काम करता हूं, मैं तुहाडी सीएम नाल गल करा देंदा हां, डीटीओ ने पूछा कौन सीएम, इस पर गार्ड बोला कि सिनेमा मैनेजर।
पुलिस को देख कांपीं युवतियां...आखिर ये तो होना ही था
8 of 8
एक्टिवा स्कूटर पर आ रही अफ्रीकन मूल की युवती के पास न वाहन के दस्तावेज और न ही ड्राइविंग लाइसेंस
था। एसीपी ने कहा कि वह अपना देश कोंगो बता रही है और चेकिंग कराने में भी
आनाकानी कर रही है, इसलिए मामला फिलहाल संदिग्ध है।