बाल काले करने यानी हेयर डाई का शौक आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ लीजिए ये टिप्स और जरूर अमल करें।
विज्ञापन
बाल काले करने जा रहे हैं, देखिए कहीं आंखें न गंवा लें आप
2 of 5
अगर हेयर डाई करते समय आपकी आंखों में जलन हो तो साफ पानी से पांच मिनट तक धोएं। उसके बाद भी आंखों में लाली व जलन रहे तो आई स्पेशलिस्ट को दिखाएं अन्यथा केमिकल युक्त डाई आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
बाल काले करने जा रहे हैं, देखिए कहीं आंखें न गंवा लें आप
3 of 5
यह जानकारी ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के स्पेशलिस्ट डॉ. एसपीएस ग्रेवाल ने दी। उन्होंने बताया कि हेयर डाई में प्रयोग होने वाला केमिकल पी. फेनिलेंडियामाइन आंखों को खराब कर सकता है। इसका इस्तेमाल करीब करीब सभी हेयर डाई में किया जाता है।
बाल काले करने जा रहे हैं, देखिए कहीं आंखें न गंवा लें आप
4 of 5
डॉ. ग्रेवाल ने बताया कि आइब्रो व पलकों के बाल डाई करने से बचें। यह आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। हेयर डाई से आंखों में रिएक्शन हो तो टीवी देखने और मोबाइल के इस्तेमाल से बचें। हेयर डाई लगाने के बाद सिर को पीछे रखकर धोएं।
बाल काले करने जा रहे हैं, देखिए कहीं आंखें न गंवा लें आप
5 of 5
गौरतलब है कि अमर उजाला के सहयोग से ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट में हर बुधवार और वीरवार को दोपहर तीन से पांच बजे तक विद्यार्थियों व सीनियर सिटीजंस का फ्री आई चेकअप किया जाता है।