अगर आपकी हड्डियों में दर्द रहता है तो आपको ये गंभीर बीमारी हो सकती है। सावधान हो जाइए, आपका बुढ़ापा लाचार बना सकती है ये। 10 क्लिक में अहम जानकारियां।
विज्ञापन
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
2 of 11
हड्डियों से जुड़ी सबसे बड़ी बीमारी है ऑस्टियोपोरोसिस। बुजुर्ग हो जाने पर यह समस्या आमतौर पर लोगों को परेशान करती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि बच्चों को धूप सेंकने की आदत डालें। इससे विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
3 of 11
पीजीआई में इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. अनिल भंसाली बताते हैं किऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण सामान्यत: जल्दी से दिखाई नहीं देते हैं। इसमें मरीज की 'बोन मास' व 'बोन टिश्यू' (जो हड्डियों की ताकत होती है) का निरंतर ह्रास होता है। हड्डियों के फ्रेक्चर की आशंका बढ़ जाती है।
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
4 of 11
डॉ. अनिल भंसाली ने बताया कि हड्डियों में दर्द इस बीमारी की शुरुआत है। 100 में से 20-25 लोग आस्टियोपोरोसिस से पीड़ित होते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की गणना के अनुसार भारत में प्रत्येक तीसरी महिला(मेनोपाज) के बाद व प्रत्येक व पुरुष(60 वर्ष की उम्र में) इस बीमारी का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
5 of 11
अनिल भंसाली बताते हैं कि बीमारी से बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेना जरूरी है। कैल्शियम के लिए दूध और उससे बनी चीजे खानी चाहिए, जबकि विटामिन डी के लिए 10 से 3 बजे के बीच आधे घंटे धूप में रोजाना बैठना होगा।
विज्ञापन
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
6 of 11
इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के डाक्टर आशु रस्तोगी ने बताया कि हड्डियों की बीमारी से बचने के लिए लोगों को नमक कम खाना चाहिए। पापड़ और नमकीन में नमक काफी अधिक होता है।
विज्ञापन
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
7 of 11
आशु बताते हैं कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्ग होने में शुरू नहीं होती, जबकि जब बच्चा पेट में हो, तभी से इसकी खुराक शुरू कर देनी चाहिए। बच्चों को सूर्य की रोशनी में जरूर खेलने दें। इससे हड्डियों की मोटाई बढ़ेगी। युवा और बुजुर्ग रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलें।
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
8 of 11
डॉ. संजय बडाडा ने बताया कि बुढ़ापे में गिरने से बचना जरूरी है। यदि गिर गए तो फ्रैक्चर होना आम बात है। फ्रैक्चर के बाद मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इसके लिए यदि कुछ उपयोगी कदम उठाए जाए तो उससे आसानी से बचा जा सकता है। सबसे ज्यादा लोग बाथरूम में गिरते हैं।
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
9 of 11
संजय बताते हैं कि गिरने से बचने के लिए इन बातों का खयाल रखें- बाथरूम में लाइट बड़ी होनी चाहिए। बाथरूम स्लीपरी नहीं होना चाहिए। बाथरूम में वाइपर, बाल्टी और साबुन की निश्चित जगह होनी चाहिए। नहाने के बाद फर्श का साफ कर दें। बाथरूम का स्विच बाहर होना चाहिए।
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
10 of 11
ऑर्थोपीडिक्स डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि जब भी गिरे और चोट लग जाए तो डाक्टर को जरूर दिखाएं। कई बार छोटी चोट भी बड़ी बन जाती है। फ्रैक्चर तक हो जाता है, लेकिन लोगों को पता नहीं चलता।
ये 10 काम करें, हड्डियां मजबूत बनाएं, बुढ़ापा लाचार नहीं होगा
11 of 11
गौरतलब है कि वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के मौके पर पीजीआई के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट, इंडियन सोसाइटी आफ बोन एंड मिनरल रिसर्च (आईएसबीएमआर), चंडीगढ़ प्रशासन और अमर उजाला के सहयोग से सेक्टर 22 सिविल अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ये सब जानकारियां लोगों को दी गईं।