बारिश के बाद चली तेज हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। तेज हवाओं ने जमकर तांडव मचाया, कहीं पर गाड़ियों पर पेड़ गिरे, तो कहीं गाड़ियों पर छज्जा ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
आंधी ने मचाया तांडव
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में गर्मी के बीच मौसम ने करवट तो ली, लेकिन इस करवट ने लोगों का भारी नुकसान भी किया। चंडीगढ़ के कई सैक्टरों में पेड़ गिरने की वजह से गाड़ियों को नकुसान पहुंचा। पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक ब्लॉक के पास पार्किंग में खड़ी गड़ियों पर पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका नुकसान हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
आंधी ने मचाया तांडव
पीजीआई की ओपीडी में तीन नंबर गेट पर एक ऑटो पर भी एक पेड़ गिर पड़ा, जिससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
4 of 5
आंधी ने मचाया तांडव
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर ग्रीन एन्क्लेव के पास स्थित परफेक्ट कार बाजार में वीरवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब आंधी के कारण कार बाजार की दूसरी मंजिल का 51 फुट लंबा छज्जा गिर गया। बिक्री के लिए वहां खड़ी क्रूज कार समेत पांच कारें, तीन मोटरसाइकिलें व दो साइकिल उसकी चपेट में आ गईं।
हादसे में तीन मोटरसाइकिलें व दो साइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है। पता चला है कि यह सभी वाहन बैंक मुलाजिमों के थे। जो कि सुबह ड़यूटी पर आए थे। शाम को ड्यूटी के बाद भी उन्हें घर जाने में काफी दिक्कत आई। क्योंकि वाहन पूूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।