फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को तीज की बधाई देने आए, पेड़ से भिड़ी कार, 3 की मौत, तस्वीरें

Thu, 04 Aug 2016 09:19 AM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
बहन को तीज की बधाई देने यूपी से आए दो भाइयों की जीजा के साथ कार हादसे में मौत हो गई थी। हादसा, कार के पेड़ से टकराने पर हुआ। तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, सोनीपत के जाखौली गांव में हुआ। गांव के सरपंच गौरव ने बताया कि सुबह सचिन अपने दो साले पंकज और जोगेंद्र के साथ खेतों में जा रहा था, तभी उनकी वैगनार कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीजा सचिन समेत दोनों साले पंकज और जोगेंद्र की मौत हो गई। नीलम गंभीर है।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांववासियों के मुताबिक यूपी के मेरठ जिले के दुराया गांव से पंकज और जोगेंद्र यहां अपनी बहन को तीज की बधाई देने आए थे। उनका जीजा सचिन आज सुबह दोनों को खेत दिखाने निकला था। कार सवार सभी युवक यमुना की तरफ अपने खेतों में जा रहे थे। जाखौली गांव में कार की पेड़ से टक्कर हो गई।

4 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जांच कर रहे एएसआई रमेश ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के सिविल हॉस्पिटल में भिजवा दिया और महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े, घटनास्थल पर इकट्ठा हुए गांव के लोग।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े, घटनास्थल पर इकट्ठा हुए गांव के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले पूछताछ करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें