मां और बाप के दिल पर क्या बीती होगी, जब उन्होंने जवान बेटी के शव को लाल चुनरी ओढ़ाकर विदा किया। नजारा जिसने भी देखा, उसका कलेजा फट गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
18 मार्च दिन रविवार को यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाली एग्स की डॉक्टर हेमबाला तनेजा को मां ने लाल चुनरी पहनाकर विदा किया। इस पल ने हर किसी को आंखें नम कर दीं। पिता महेंद्र पाल तनेजा ने अंतिम संस्कार की रस्म अदा की। डॉ. हेमबाला का शव सोमवार सुबह दिल्ली से जगाधरी स्थित उनके घर सेक्टर-15 में लाया गया और शाम तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
पिता महेंद्र पाल कहते हैं कि उनकी बेटी अपनी कामयाबी का लुत्फ नहीं उठा पाई। पिछले 11 महीने से डॉ. हेमबाला एमडी की तैयारी कर रही थी। एग्जाम क्लियर करने के लिए वह दिन रात पढ़ रही थी। कड़ी मेहनत की वजह से ही उसका एग्जाम पास हुआ था। पहली बार वह साथी डॉक्टर की बर्थडे पार्टी में गई थी, लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि बेटी ऐसे छोड़कर चली जाएगी।
4 of 8
एम्स की डॉक्टर हेमबाला का अंतिम संस्कार
पिता महेंद्र पाल ने बताया कि हेमबाला गाड़ी में पिछली सीट पर बैठी थी। हादसे में उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। हेमबाला एम्स के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थी। उसने रोहतक से एमबीबीएस की है। बता दें कि हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर 18 मार्च दिन रविवार रात हुआ। दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही इनोवा कार माइल स्टोन 88 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र में आगे चल आयशर केंटर से टकरा गई।
विज्ञापन
5 of 8
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार सवार सात में से तीन की मौके पर ही मौत हो और चार घायल हो गए। ये सभी दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर थे। मरने वालों की पहचान महाराष्ट्र के हर्षद (35), चंडीगढ़ के यशप्रीत (26) और हरियाणा की हेमबाला (25) के रूप में हुई। घायलों में एमपी के जितेंद्र, बिहार के महेश और अभिनव और त्रिपुरा की केफमिन हैं। यह सभी डॉक्टर नोएडा से आगरा बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
aiims doctors accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के शिकार सात डॉक्टरों में एक सीनियर और छह जूनियर रेजीडेंट हैं। जूनियर इसी साल एम्स में मरीजों की सेवा करने के लिए तैनात हुए थे। ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के बैच ए के ये सभी डॉक्टर बर्थडे पार्टी मनाने के लिए दिल्ली से आगरा रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब आठ बजे तक इन लोगों ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में पार्टी की थी। इसके बाद वे आगरा रवाना हुए और रविवार सुबह हादसा हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
aiims doctor's accident
- फोटो : अमर उजाला
एम्स प्रबंधन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों डॉक्टरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान महाराष्ट्र के अकोला निवासी हर्षद, पंजाब के फजिल्का निवासी डॉ. यशप्रीत और हरियाणा के यमुना नगर निवासी हिमबाला के तौर पर की गई है।चार घायल त्रिपुरा निवासी कैथरीन, मध्य प्रदेश के हमीरपुर निवासी जितेंद्र, बिहार के भागलपर निवासी अभिनवा और बिहार के ही मधुबनी निवासी महेश हैं। इनमें हर्षद सीनियर रेजिडेंट थे।
डॉ. कैथरीन को सबसे ज्यादा चोटें हैं। टक्कर की वजह से उनका हिप डिसलोकेट (खिसकना) हो गया है। उन्हें चेहरे पर भी चोटें हैं। डॉ. जितेंद्र के बाएं हाथ की हड्डी (रेडियस) में फ्रैक्चर है, डॉ. महेश के फेफड़े की चार, पांच और छह नंबर की हड्डी में फ्रैक्चर है। डॉ. अभिनवा को एसिटाबुलर और रीढ़ की हड्डी के सी-छह में फ्रैक्चर है। सभी का इलाज चल रहा है। सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डॉ. कैथरीन की नाक की प्लास्टिक सर्जरी की जा रही है।